Dhanashree ने डांस कर आलिया भट्ट को दी कड़ी टक्कर, देखें सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
मुंबई। भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की पत्नी और सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा आए दिन अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। धनश्री एक जानी-मानी यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं व डॉक्टर भी हैं। धनश्री लगातार किसी न किसी गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी के अवतार में नजर आ रही हैं धनश्री
इसी कड़ी में धनश्री ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने पर डांस किया है। इस डांस वीडियो में धनश्री एकदम गंगूबाई काठियावाड़ी के अवतार में नजर आ रही हैं।
लाखों लोगों ने किया लाइक
उनके इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक्स कर चुके हैं। वीडियो में धनश्री वर्मा ने आलिया भट्ट को कॉपी किया है, जिसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है।
Recommended Video

46 लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स
बता दें कि इंस्टाग्राम पर धनश्री को 46 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं यूट्यूब पर भी धनश्री का जादू छाया रहता है। धनश्री के यूट्यूब चैनल के 25 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। बता दें कि धनश्री ने साल 2020 में 22 दिसंबर को यजुवेंद्र चहल से शादी की थी।

25 फरवरी को फिल्म होगी रिलीज
इंटरनेट धनश्री के इस नए वीडियो का पूरी तरह से दीवाना है। युजवेंद्र चहल ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है, "हाय,। बता दें, निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 फरवरी को सिमेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली लगातार प्रमोशन करते भी नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications