‘साथिया’ फेम Devoleena Bhattacharjee के घर गूंजेगी शहनाई, एक्ट्रेस ने खोला रिलेशनशिप का राज
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए जानकारी दी है कि वे एक बिजनेसमैन हैं।
मुंबई, 3 जून: टेलीविजन की पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी एक्टिंग से देवोलीना लाखों दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। हालांकि, इसके बाद भी वे अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से अकसर बचाए रखतीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्राइवेट लाइफ को इस कदर छुपाया हुआ है कि किसी को ये भी नहीं पता के वे किसे डेट कर रहीं हैं। हालांकि, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में देवोलीना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए जानकारी दी है कि वे एक बिजनेसमैन हैं।
शादी को लेकर जाहिर की एक्साइटमेंट
टीवी के मशहूर शो 'साथिया' से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी शादी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि मुझे मालूम है कि मैं इस साल अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थी। लेकिन अब मैं शादी के बारे में कुछ भी नहीं सोच रही हूं। मेरा रिलेशनशिप और बाकी चीजें अच्छी चल रहीं हैं। उम्मीद करती हूं कि चीजें अपनी जगह पर होंगी।

जल्द होगी शादी
शादी को लेकर अपनी आगे की योजना के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने बीते दो सालों में कोरोना के दौरान अपनी शादी की प्लानिंग नहीं की। अगर करनी होती, तो उसकी वक्त कर लेती। असल बात ये है कि हम अपने लिए थोड़ा वक्त निकाल रहे हैं। वे अपने काम में बिजी हैं और मैं भी प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त हूं। जैसे ही हम फ्री होते हैं, जल्द ही शादी कर लेंगे।
छुपकर नहीं सबको बताकर करूंगी शादी: देवोलीना
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब भी वे शादी करेंगी, बड़े ही धूमधाम से करेंगी। उन्होंने कहा कि वे सबको बताकर शादी करेंगी, छुपकर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications