मां बनने के 6 महीने बाद फिर से प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? प्रेग्नेंसी को लेकर सामने आई ये बड़ी सच्चाई
Devoleena Bhattacharjee: टीवी की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जब से मुस्लिम परिवार में शादी की है, तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 6 महीने पहले ही देवोलीना ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अब उनके दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है।
देवोलीना भट्टाचार्जी का मुस्लिम पति
टीवी के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में देवोलीना भट्टाचार्जी गोपी बहू के रोल में नजर आती थीं। इस किरदार के चलते वह घर घर में पॉपुलर हो गई थीं। वह देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी कर ली जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

6 महीने के बेटे की परवरिश कर रही हैं देवोलीना
-लोगों ने देवोलीना भट्टाचार्जी की मुस्लिम लड़के से शादी करने के लिए जमकर आलोचना की थी। आपको बता दें कि शादी के बाद से देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले रखा है। फिलहाल वह अपने 6 महीने के बेटे की परवरिश में लगी हुई हैं।
-हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने पति शाहनवाज शेख के बर्थडे पर कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन फोटोज के वायरल होने के बाद से एक्ट्रेस की सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगी थीं। लोग कयास लगाने लगे थए कि देवोलीना दोबारा प्रेग्नेंट हो गई हैं। अब देवोलीना ने खुद इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
क्या सच में दोबारा प्रेग्नेंट हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
-टेली टॉक से बात करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है- ऐसा कुछ नहीं है। मैंने 6 महीने पहले ही एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। 6 महीने पहले ही मेरी डिलीवरी हुई थी। लोग कुछ भी न्यूज बना देते हैं।
-आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी 6 महीने पहले ही बेटे की मां बनी हैं। देवोलीना ने अपने बेटे का नाम जॉय रखा है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा मीडिया में रिवील नहीं किया है। फिलहाल देवोलीना अपना पूरा फोकस बेटे जॉय की परवरिश में लगा रही हैं।
टीवी में कब वापसी करेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी?
कुछ समय पहले देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर Q&A सेशन किया था। इस दौरान एक फैन उनसे टीवी में वापसी को लेकर सवाल किया था। इस पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया था- फिलहाल तो टाइम है। जॉय को थोड़ा बड़ा होने दीजिए। अभी मैं उसकी देखभाल में ही बिजी हूं। ऐसे में मैं काम पर ध्यान नहीं दे पाउंगी।
देवोलीना भट्टाचार्जी के प्रोजेक्ट्स
-देवोलीना भट्टाचार्जी को आखिरी बार 'छठी मैया की बिटिया' शो में देखा गया था। आपको बता दें कि देवोलीना ने डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 2' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'सवारे सबके सपने...प्रीतो' सीरियल में काम किया था। बाद में वह 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में नजर आई थीं।
-इस सीरियल ने देवोलीना भट्टाचार्जी की किस्मत ही बदल दी थी। ये शो टीवी की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर था और सुपरहिट साबित हुआ था। इसके बाद देवोलीना 'लाल इश्क', 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14', 'बिग बॉस 15', 'दिल दिया गल्लां' जैसे शोज में भी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications