Devara Trailer: धांसू एक्शन, खूब सारा सस्पेंस, रिलीज हुआ 'देवरा' का दमदार ट्रेलर, Jr NTR की हो रही तारीफ

Devara Trailer: जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म "देवरा पार्ट 1" का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जिसमें जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान एक्शन अवतार में नज़र आएंगे। कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में जान्हवी कपूर भी हैं।

जूनियर एनटीआर ने "देवरा" में एक दमदार भूमिका निभाई है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्शन क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में हैं। वहीं जान्हवी कपूर इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। ये उनकी पहली साउथ फिल्म होगी।

Devara

फिल्म डेवरा पार्ट 1 के ट्रेलर में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहा है। प्रशंसक खास तौर पर उन आमने-सामने के दृश्यों को लेकर उत्साहित हैं जो फिल्म का मुख्य आकर्षण होने का वादा करते हैं। फिल्म की कहानी समुद्री लुटेरों पर आधारित होगी।

कोराताला शिवा, जो अपनी प्रभावशाली कहानी कहने की कला के लिए जाने जाते हैं, वही फिल्म "देवरा" का निर्देशन कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म भी जबरदस्त होने वाली है। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें जूनियर एनटीआर का डबल रोल होगा। जिसका लुक पहले ही रिलीज हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म की कहानी में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेलर की रिलीज ने फिल्म के प्रीमियर के लिए उत्सुकता को और बढ़ा दी है। बता दें कि, 27 सितंबर 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुना कर दी है। ऐसे में देखना होगा कि जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को फैंस कैसा रिस्पॉन्स देंगे। फिलहाल इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+