दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने 'झूमे जो पठान' पर लगाए ठुमके, वीडियो ने जीता शाहरुख खान का दिल
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पठान के गाने झूमे जो पठान पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र शाहरुख खान ने भी कमेंट किया है।

हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। रिलीज होने के इतने समय बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके गानों ने भी खूब धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर लोगों ने सुपरस्टार की फिल्म पठान के गानों पर जमकर रील्स बनाई। झूमे जो पठान गाने का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। अब हाल ही में गाने पर एक और वीडियो खूब चर्चा में है। जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स इसपर डांस करते नजर आ रहे हैं। डीयू के जीसस एंड मैरी कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट ने ये वीडियो शेयर किया है। इसपर दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुद इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी प्रोफेसर्स गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि कितने लकी हैं हम कि हमारे पास ऐसे शिक्षक और प्रोफेसर हैं, जो हमें पढ़ा भी सकते हैं और हमारे साथ मस्ती भी कर सकते हैं। एक्टर ने सभी को एजुकेशनल रॉक्स्टार बताया है।
बताते चलें कि शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का जुनून अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, जो कि रिलीज होने के इतने दिनों के बाद भी जारी है। फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आए। इसके साथ ही बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी फिल्म में दिखाई दिए।
पठान के बाद भी शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई शानदार फिल्में हैं। एक्टर अब नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ फिल्म जवान में भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्टर के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं।
इसके अलावा पठान के रिलीज होने से पहले शाहरुख खान ने पिछले साल कई फिल्मों में कुछ छोटी भूमिकाएं भी निभाईं। माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट और रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र में भी उन्होंने भूमिका निभाई। वहीं पिछले कुछ सालों में शाहरुख खान बतौर निर्माता भी काफी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स को को प्रोड्यूस भी किया। फिल्म में आलिया भट्ट ने बतौर प्रोड्यूसर भी शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications