रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं दीपिका पादुकोण, मिला धोखा-टूटा दिल, एक्ट्रेस की डिप्रेशन में हुई थी ऐसी हालत
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण ने तो रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर गुदवा लिया था।

Ranbir Kapoor and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। वैसे रणबीर कपूर जबसे बेटी राहा कपूर के पापा बने हैं तब से अपने परिवार को भी खूब समय दे रहे हैं। रणबीर कपूर अक्सर अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर उनका नया निर्माणाधीन घर को देखने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर अक्सर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ नजर आते थे। चारों तरफ खबर थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
दीपिका पादुकोण की गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में साथ नजर आए थे। कहते हैं इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था। इनके बीच की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। यह दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण ने तो रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर गुदवा लिया था।
रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से शादी तक करना चाहते थे लेकिन अचानक ही उनके ब्रेकअप की खबर आने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण अपने को-एक्टर रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं लेकिन रणबीर उन्हें धोखा दे रहे थे। कहा जाता है कि दीपिका के साथ रिलेशन में रहने के दौरान भी रणबीर कपूर उन्हें चीट कर रहे थे। दीपिका पादुकोण को उनके करीबियों ने कई बार इसके बारे में बताया था।

चीटिंग के चलते दोनों का हुआ था ब्रेकअप
एक इंटरव्यू में खुद दीपिका पादुकोण ने बताया था कि जब उन्हें रणबीर के चीटिंग के बारे में पता चला था तो रणबीर ने ब्रेकअप न करने के लिए उनसे मिन्नतें मांगीं थीं। ऐसे में दीपिका ने रणबीर को प्यार में एक और मौका दिया था लेकिन वह नहीं सुधर पाए। दीपिका पादुकोण के अनुसार उन्होंने खुद रंगे हाथों रणबीर कपूर को उन्हें चीट करते हुए पकड़ा था जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रणबीर से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में थीं दीपिका
रणबीर कपूर की बेवफाई और उनसे ब्रकअप होने के बाद दीपिका पादुकोण काफी परेशान हो गई थीं। वह काफी समय तक डिप्रेशन में चली गई थीं। दीपिका पादुकोण ने उस समय अपने काम से भी ब्रेक ले लिया था। उन्हें रणबीर कपूर की बेवफाई से गहरा धक्का लगा था। उन्होंने लंबे समय बाद रणबीर के सात अपने ब्रेकअप को लेकर अपनी भड़ास भी निकाली थी।
रणबीर और कैटरीना का रिलेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशन में रहते हुए ही रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ से भी अपनी खास दोस्ती बना ली थी। दीपिका से ब्रेकअप होने के बाद वह कैटरीना के साथ सीरियस रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों लंबं समय तक लिव इन में भी रहे थे लेकिन बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications