फिल्म के प्रमोशन के दौरान अलग ड्रेस में पहुंची दीपिका पादुकोण, यूजर ने पूछा- उर्फी से दोस्ती कर ली क्या

मुंबई, 09 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म गहराइयां में नजर आएंगी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वह विवादों में घिर गई हैं। दरअसल फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब वह अनन्या पांडे और फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ नजर आईं तो उनकी ड्रेस को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों ने दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर सवाल खड़ा किया और उनकी आलोचना की।

बॉडी सूट पर जॉगर्स पहना

बॉडी सूट पर जॉगर्स पहना

दरअसल फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने बॉडी सूट के ऊपर डेनिम जॉगर्स पहन रखा है। लेकिन दीपिका का यह नया स्टाइल और ड्रेस कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। ये लोग सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने दीपिका के ड्रेसिंग सेंस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि दीपिका का हर रोज ड्रेसिंग सेंस बिगड़ता जा रहा है।

लोगों ने कहा, उर्फी से दोस्ती कर ली क्या

लोगों ने कहा, उर्फी से दोस्ती कर ली क्या

एक अन्य यूजर ने दीपिका के ड्रेस को थर्ड क्लास तक कह दिया। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा ये दीपिका को किसने बिकिनी जैसी ड्रेस दे दी है। जिस तरह से लोगों ने दीपिका की ड्रेसिंग को लेकर सवाल खड़ा किया है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। एक यूजर ने कहा कि लगता है कि दीपिका ने उर्फी जावेद के साथ दोस्ती कर ली है। आखिर ये सेलेब्रिटीज को क्या हो गया है।

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

दिलचस्प बात है कि दीपिका के पति रणवीर सिंह अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहते थे। लोग उन्हें उनकी ड्रेस की वजह से काफी ट्रोल करते हैं। वह सतरंगी ड्रेस की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब दीपिका पादुकोण भी अपनी ड्रेस को लेकर सवालों के घेरे में आ गई हैं। बता दें कि गहराइयां फिल्म को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+