'इतनी गर्मी में जैकेट कौन पहनता है?', सड़ी गर्मी में दीपिका पादुकोण ने पहनी लेदर जैकेट, हुईं बुरी तरह ट्रोल
दीपिका पादुकोण को ऑस्कर अवॉर्ड की प्रेजेंटर बनने के लिए चुना गया है। ऑस्कर में शामिल होने से पहले दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
Deepika Padukone Wearing Leather Jacket: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने एक्टिंग करियर में तेजी से उढ़ान भर रही हैं। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी। इसके अलावा उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड की प्रेजेंटर बनने के लिए चुना गया है। सोशल मीडिया पर दीपिका की इस सफलता पर सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऑस्कर में शामिल होने से पहले दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण ने पहनी लेडर जैकेट
दीपिका पादुकोण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार वह किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉच किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका जैकेट पहने हुए नजर आईं जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल
दीपिका पादुकोण की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उसमें उन्होंने जैकेट और जींस पहने हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काला चश्मा लगाए हुए भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

यूजर्स बोले-'इतनी गर्मी में जैकेट'
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स को एक्ट्रेस का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया और वह उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे। इतनी गर्मी में एक्ट्रेस की जैकेट पहनने पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इतनी गर्मी में जैकेट कौन पहनता है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रात में काले चश्में कौन लगाता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गर्मी नहीं लगती इन लोगों को'।

दीपिका ने स्माइल से बढ़ाई फैंस की धड़कने
वहीं इस वीडियो में दीपिका पादुकोण की क्यूट स्माइल ने लाखों फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा दीं। एक्ट्रेस ने इस नए लुक में अपने खुले बाल रखे हैं। दीपिका का यह अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीपिका ने हमेशा से खुद को मेनटेन किया है'।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान में देखा गया था। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके बाद एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ अगली फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। जो कि, अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications