Deepika Padukone: 'ट्रेलर देखा कि नहीं?' पठान को लेकर दीपिका ने पैपराजी से पूछा ये सवाल, वायरल हुई वीडियो
फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से फिल्म को लेकर सवाल पूछा।
Deepika Padukone Viral Video: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। सोशल मीडिया पर फैंस ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से पठान से जुड़ा एक सवाल पूछा।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका मुंबई एयरपोर्ट के गेट से बढ़ती हुई दिखाई दीं। तभी पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक करनी शुरू की। पैपराजी ने एक्ट्रेस से कहा, मैडम थोड़ा धीरे चलिए। तभी एक्ट्रेस अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ जवाब देते हुए कहती हैं कि, 'और कितनी धीरे चलूं'।

पठान को लेकर पैपराजी से पूछा ऐसा सवाल
दीपिका पादुकोण इस दौरान पैपराजी को पोज देती हुई नजर आई। जैसे ही वो एयरपोर्ट की तरफ बढ़ने लगी तभी, उन्होंने पैपराजी से पूछा कि, 'आपने पठान का ट्रेलर देखा क्या'। इस पर फोटोग्राफर ने जवाब देते हुए पठान के ट्रेलर की तारीफ की और कहा कि, उन्हें ये ट्रेलर काफी पसंद आया। दीपिका पादुकोण की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अपना जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
बता दें कि, 10 जनवरी को फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख खान और जॉन अब्रहाम अपने फूल एक्शन मोड में नजर आए। इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक टेररिस्ट ग्रुप के लीडर के रोल में दिखे, जो भारत में अटैक करने का प्लान बना रहे हैं। वहीं शाहरुख खान एक सोल्जर के रोल में दिखे तो इस अटैक से भारत को बचाने के मिशन पर निकले और उनका साथ दीपिका पादुकोण देती हैं।
पठान के ट्रेलर की फैंस कर रहे तारीफ
फिल्म पठान का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। जहां एक तरफ ये ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ट्विटर पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि, फिल्म रिलीज होने के बाद क्या कमाल कर पाएगी।

इस दिन रिलीज होगी पठान
फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म में किंग खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। इस मूवी को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications