'कैटरीना और मैं खुद किया करते थे अपना मेकअप', दीपिका ने सुनाई बॉलीवुड में अपनी स्ट्रगल स्टोरी

मुंबई, 20 फरवरी: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गहराइयां' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म में अपनी एक्टिंग को लेकर एक्ट्रेस जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं, हालांकि व्यूअर्स और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से मूवी पर मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसके बाद उनके कैरेक्टर की जबरदस्त तारीफ की जा रही है। इस बीच एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने ऐसे कई बड़े खुलासे किए हैं, जिनके बारे में उनके फैंस बिल्कुल नहीं जानते होंगे।

नहीं था पीआर एजेंट या मैनेजर

नहीं था पीआर एजेंट या मैनेजर

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'गहराइयां' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में दीपिका ने उस दौरन के बारे में खुलकर बताया, जब उन्होंने इंडस्ट्री में नया-नया कदम रखा था। उन्होंने कहा कि जब मैंने और कैटरीना कैफ ने फिल्म लाइन में एंट्री की थी, जब उनके पास पीआर एजेंट या मैनेजर नहीं था। दीपिका के डेब्यू की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जबकि कैटरीना कैफ की पहली फिल्म बूम 2003 में रिलीज हुई थी।

दीपिका ने सुनाई बॉलीवुड में अपनी स्ट्रगल स्टोरी

दीपिका ने सुनाई बॉलीवुड में अपनी स्ट्रगल स्टोरी

एनडीटीवी के दिए अपने इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि कैसे उन्होंने और कैटरीना ने अपना डेब्यू ऐसे समय में किया, जब उन दोनों के पास कोई मैनेजर नहीं था और उन्होंने अपने करियर में हुई गलतियों से काफी सीख ली। इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, "जब मैंने शुरुआत की थी, तब मेरे पास कोई पीआर एजेंट या मैनेजर नहीं था। मैंने अपना हेयर स्टाइल और मेकअप खुद किया, मैं अपने कपड़े खुद कैरी करती थी, मेरे साथ कैटरीना कैफ हम पहले कुछ लोग थे, जिनके पास दोनों का मिक्स था, जहां हमारे पास नहीं था और फिर धीरे-धीरे उस कल्चर को अपना लिया।"

'खुद किया करते थे मेकअप और हेयर स्टाइल'

'खुद किया करते थे मेकअप और हेयर स्टाइल'

दीपिका ने आगे बताया, "जबकि आज लड़कियां और लड़के पूरी तरह से तैयार हैं। उन्हें बताया जाता है कि कैसे खड़े रहना है, कैसे बैठना है, कैसे बिहेवियर करना है, क्या कहना है, क्या नहीं कहना है, क्या पहनना है, क्या नहीं पहनना है, उन्हें अपने बाल कैसे करने चाहिए, उन्हें अपना मेकअप कैसा करना चाहिए।" दीपिका ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ' हमारे पास ऐसा कुछ भी नहीं था। हम इसमें विकसित हुए, हमने रास्ते में अपनी गलतिया कीं, लेकिन मेरा एक पार्ट इसकी सराहना करता है, क्योंकि यह आपको यह समझने का अवसर देता है कि आप कौन हैं।"

आने वाली है कई फिल्में

आने वाली है कई फिल्में

आपको बता दें कि दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी हैं। फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगी, जिसमें उनके पति रणवीर सिंह होंगे। इसके अलावा ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और शाहरुख खान के साथ पठान भी आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+