Oscars से लौटीं दीपिका पादुकोण, तारीफ की जगह मिले ताने, लोग बोले- खैरात में मिला था....

Deepika Padukone Troll: कुछ लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण ने अमेरिका में भारत का नाम रोशन नहीं किया है, बल्कि उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर बनने का मौका खैरात में मिला था।

deepika padukone

Deepika Padukone Troll: इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में भारत का नाम पूरी दुनिया में गूंजा। एक तरफ जहां साउथ की ब्लॉकबस्ट फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ऑरिजनल साॉन्ग का आस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया वहीं दूसरी तरफ बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट मूवी कैटेगरी में भारत की शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी बाजी मारी है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी स्टेज पर अपनी दमदार स्पीच से देश को गर्व महसूस कराया। जब दीपिका स्पीच दे रही थीं, तब ऑडिटोरियम में मौजूद लोग उनके लिए हूटिंग कर रहे थे और जमकर तालियां बजा रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स ने भी दीपिका की जमकर तारीफ की थी। अब दीपिका अमेरिका में सेरेमनी पूरी कर भारत वापस लौट आई हैं। उनके वापस आते ही कुछ यूजर्स उन पर निशाना साधने लगे हैं। दीपिका पादुकोण की तारीफ करने की बजाय कुछ लोग उन्हें जमकर ताने मार रहे हैं। आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है?

भारत वापस लौटीं दीपिका पादुकोण

भारत वापस लौटीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी पूरी कर अब भारत वापस लौट आई हैं। हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। साथ ही दीपिका के चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही थी। हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि दीपिका ने विदेशी जमीं पर भारत का नाम रोशन नहीं किया है, बल्कि उन्हें ये मौका खैरात में मिला था।

दीपिका के लिए लोगों ने कही ऐसी बात

मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिका से वापस लौटीं दीपिका पादुकोण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- बिना वजह हाइप किया गया है इन्हें। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऑस्कर में साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर के गाने नाटू नाटू को नॉमिनेट किया गया था, वहीं दीपिका पादुकोण भी साउथ इंडियन ही हैं, ऐसे में उन्हें तो ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में जाना ही था।

यूजर्स बोले- ऑस्कर में बकवास लग रही थीं दीपिका

यूजर्स बोले- ऑस्कर में बकवास लग रही थीं दीपिका

वहीं एक और शख्स ने लिखा है- दीपिका पादुकोण लुई वितो (Louis Vuitton) कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं, इसी वजह से उन्हें ऑस्कर सेरेमनी में प्रेजेंटर बनने का मौका मिला है तो कैसा प्राउड। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बकवास... ये ऑस्कर सेरेमनी में बोल रही थी... बेशरम रंग ही दिखा देती वहां भी।

दीपिका की स्पीच का वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के कुछ शानदार वीडियोज वायरल हो रहे थे। इनमें दीपिका पादुकोण की स्पीच का एक वीडियो है, जिसे देखकर भारतवासियों को गर्व हो रहा है। वहीं एक और वीडियो में फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' पर विदेशी डांसर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी है जिसे देखने के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर ताली बजाई और पूरा हॉल इस गाने की धुन से गूंज उठा था।

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आपको बता दें कि शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'पठान' में नजर आने के बाद अब दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ के मशहूर एक्टर प्रभास और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+