Video:'उनकी फिल्मों से ज्यादा मेरी', दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास को दिया जवाब?
Deepika Padukone Viral Video: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। फिल्म में दीपिका को बतौर लीड संदीप लेना चाहते थे। उन्होंने कहानी भी सुनाई थी। दीपिका को पसंद भी आई और उन्होंने हां भी कर दी थी। लेकिन पैसों और काम करने की शिफ्ट को लेकर बात नहीं बनी। जिसके बाद से दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई है।
बीते दिनों संदीप ने बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म की कहानी लीक की जा रही है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका अपने फीस और फिल्मों के बारे में बता रही हैं। जिसके बाद ये कहा जाने लगा है कि दीपिका ने संदीप को जवाब दे दिया है।

वायरल वीडियो में दीपिका कहती हैं, अभी हाल ही की बात है, जहां मुझे एक डायरेक्टर ने फिल्म ऑफर की थी। क्रिएटिव तौर पर मुझे ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। जब बात पैसों की आई तो मैंने बताया कि मैं इतना पैसा लूंगी। इसके बाद डायरेक्टर ने कहा ये मैं नहीं ऑफर कर पाऊंगा। क्योंकि मुझे मेल लीड एक्टर को भी फिल्म में लेना है। इसके बाद मैंने को ओके कोई बात नहीं। फिर टाटा गुडबाय। क्योंकि मैं अपना ट्रैक रिकॉर्ड जानती हूं। मुझे मेरी वैल्यू पता है। मुझे ये भी पता है कि उनकी फिल्में इतना भी अच्छा नहीं कर रही हैं, जितना मेरी फिल्में कर रही हैं।
पहले ये वीडियो देखें...
इस वीडियो से के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका ने प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा दोनों को जवाब दे दिया है। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं आई है। दीपिका ने भी इस वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया है।
खै़र बता दें,'स्पिरिट' संदीप ने दीपिका के जगह तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया है। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि दूसरी हीरोइन के रोल में वो जाह्नवी कपूर को साइन करने वाले हैं। क्योंकि इन दोनों हीरोइनों की नॉर्थ इंडिया में अच्छी फैन फॉलोइंग है। इस वजह से इन दोनों के संदीप फाइनल कर रहे हैं।
संदीप रेड्डी ने ट्वीट में क्या लिखा था?
संदीप ने अपने ट्वीट पर लिखा, जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का 'खुलासा' कर दिया है जो आप हैं...एक युवा अभिनेता को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका नारीवाद है? एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपने शिल्प के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए, फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। आपको यह समझ में नहीं आया। आपको यह समझ में नहीं आएगा। आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा। ऐसा करो... अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे एक कहावत बहुत पसंद है। खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे।
क्या थी दीपिका की डिमांड
रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका ने मेकर्स के सामने एक हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग की थी। इसमें भी वो हर दिन 8 घंटे ही काम करना चाहती थी। इसके अलावा दीपिका ने भारी भरकम फीस मांगी और प्रॉफिट शेयर करने की बात भी कह दी। उन्होंने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। इसके बाद भी उन्होंने तेलुगु में डायलॉग्स बोलने से इनकार कर दिया था। इन सारी वजहों के कारण उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications