दीपिका पादुकोण ने एक्स लवर रणबीर और आलिया भट्ट की शादी पर दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा
दीपिका पादुकोण ने एक्स लवर रणबीर और आलिया भट्ट की शादी पर दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा
नई दिल्ली, 14 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार शादी कर रहे हैं। आलिया और रणबीर आज 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दिलचस्प बात यह है रणबीर की पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण ने अब आलिया और रणबीर की शादी पर प्रतिक्रिया दी है!

अयान मुखर्जी ने रणबीर-आलिया के लिए लिखी ये पोस्ट
दरअसल, अयान मुखर्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्रह्मास्त्र फिल्म के गाने की पहली झलक शेयर की। जबकि ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है, फिल्म निर्माता रणबीर और आलिया की शादी से पहले फिल्म की झलकियां शेयर कर रहे हैं। शादी से एक दिन पहले, अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के एक रोमांटिक गीत केसरिया की एक झलक साझा करके जोड़े को शुभकामनाएं भेजीं। गाने में रणबीर और आलिया एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
Recommended Video

दीपिका पादुकोण ने दिया ये रिएक्शन
अयान द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कुछ घंटे बाद दीपिका पादुकोण ने इस पर प्रतिक्रिया दी। दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी से पहले जो रणबीर कपूर को डेट कर चुकी है उन्होंने अयान द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को 'लाइक' किया। हालांकि उन्होंने अभी तक शादी के बारे में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि दीपिका इस कपल को अपना प्यार भेज रही हैं।

अयान मुखर्जी ने लिखी ये पोस्ट
अयान मुखर्जी ने केसरिया की पहली झलक साझा करते हुए लिखा अयान ने रणबीर और आलिया को शुभकामनाएं, और इस पवित्र यात्रा के लिए जो वो जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं! रणबीर और आलिया इस दुनिया में मेरे सबसे करीबी और प्यारे लोग हैं, मेरी खुशहाल जगह, और मेरी सुरक्षित जगह जिन्होंने मेरे जीवन में सब कुछ जोड़ा और खुद को पूरी तरह से दे दिया। और निस्वार्थ भाव से अपनी फिल्म के लिए! हमें बस उनकी मिलन का एक अंश साझा करना था, हमारी फिल्म से, हमारे गीत केसरिया से, उन्हें उपहार के रूप में मनाने के लिए, और सभी को !! कामना है कि सबसे अच्छी ऊर्जा और सभी आशीर्वाद , सभी खुशी और सभी पवित्रता, उन्हें घेर लें क्योंकि वे जीवन के एक अद्भुत नए अध्याय में प्रवेश कर रहे हैं।
इसी फिल्म के सेट पर हुआ था रणबीर और आलिया के बीच प्यार
मालूम हो फिल्म ब्राह्मास्त ही वो फिल्म है जिसकी शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया एक दूसरे के करीब आए और दोनों में प्यार हो गया। इस फिल्म की शूटिंग कोविड के चलते लंबे समय में पूरी हुई। हालांकि आलिया 11 साल उम्र में ही रणबीर को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं और जब शूटिंग साथ किया तो दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों लंबे समय से रिलेशन के बाद आज गुरुवार को फाइलनी शादी के बंधन में बंध जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications