Deepika Padukone Pregnancy: 3 बच्चे पैदा करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण? वायरल वीडियो ने खोला ये बड़ा राज
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। बेटी दुआ के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद दीपिका पादुकोण ने गत 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है और फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई इस कपल को बधाइयां दे रहा है।
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाया तहलका
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दोबारा पैरेंट्स बनने की खुशखबरी को बेहद खास अंदाज में लोगों के साथ शेयर किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी दुआ अपनी मां की पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही हैं।

दोबारा मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है। महज कुछ घंटों में ही इस पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स जैसे कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी है।
क्या 3 बच्चे पैदा करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण?
-दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के साथ ही दीपिका पादकोण का पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है। शादी से पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वह अपनी जिंदगी में कई बच्चे चाहती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह 3 छोटे-छोटे बच्चों के साथ एक खुशहाल परिवार का सपना देखती हैं।
-दीपिका पादुकोण का ये बयान अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है और फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कपल आगे भी अपने परिवार को बढ़ा सकता है।
मां बनने के बाद काम और परिवार में बैलेंस रखने पर जोर
बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण लगातार कामकाजी महिलाओं, खासकर एक्ट्रेसेस के लिए बेहतर वर्किंग कंडीशंस की बात करती रही हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि वह अपने बच्चों को समय देना चाहती हैं और कोशिश करेंगी कि शूटिंग के दौरान भी उन्हें अपने साथ रख सकें। उनका मानना है कि एक खुशहाल परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है और वह दोनों को साथ लेकर चलना चाहती हैं।
रणवीर सिंह के लिए 'डैडी ड्यूटी' है सबसे बड़ी खुशी
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की तरह ही रणवीर सिंह भी पिता बनने के अनुभव को लेकर काफी भावुक रहे हैं। बेटी दुआ के जन्म के बाद उन्होंने कहा था कि ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने इसे एक जादुई एहसास बताया था, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अकमिंग प्रोजेक्ट्स
-दीपिका पादुकोण इन दिनों साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'राका' और सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ 'किंग' मूवी की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। वहीं दीपिका के पति एक्टर रणवीर सिंह अपनी दोनों फिल्मों, 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता का जश्न मना रहे हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'राका' के बड़े बजट और टाइट शेड्यूल को देखते हुए अल्लू अर्जुन मुंबई शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए शूटिंग को आसान बनाने के लिए ये फैसला लिया जा सकता है।
बड़े बजट की फिल्म 'राका' पर है सबकी नजर
बताया जा रहा है कि फिल्म 'राका' का बजट करीब 900 करोड़ रुपये है। इस मेगा प्रोजेक्ट में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के अलावा कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे, जिससे फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
दीपिका-रणवीर की लाइफ में भरी खुशियां
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के दोबारा पैरेंट्स बनने की ये खुशखबरी उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जहां एक ओर ये कपल अपने करियर में ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ भी खुशियों से भरती जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में ये स्टार कपल अपने परिवार को और कितना बड़ा करता है।












Click it and Unblock the Notifications