प्रेग्नेंसी में दीपिका के नए लुक ने फैंस को किया हैरान, हेयरस्टाइलिस्ट ने शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। इसके बाद साल 2024 में कपल ने प्रेग्नेंसी को लेकर खुशखबरी दी। रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर में दीपिका बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले ही एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी लुक्स से तबाही मचा रही हैं।
दीपिका पादुकोण के स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक्स से इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। बीते दिन दीपिका ने फ्लोरल ड्रेस पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप भी दिख रहा था। एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेइंतहां खूबसूरत लग रही थीं। अब दीपिका ने एक नया हेयरकट लिया है, जिसमें वे काफी सुंदर लग रही हैं।

दीपिका के हेयरस्टाइलिस्ट Clarabelle Saldanha ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके इस नए हेयरस्टाइल की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। दीपिका के गोल्डन बाल बेहद सुंदर लग रहे हैं। उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो साफतौर पर देखा जा सकता है।
अपने शानदार ग्लोसी हेयर में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उनकी वॉच भी नजर आ रही है। पोस्ट का कैप्शन है- अनफॉर्गेटेबल आप, अनफॉर्गेटेबल आप। इससे पहले भी दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा था और वर्चुअली बात भी की थी।
तब भी दीपिका के लुक की जमकर तारीफ हुई। एक्ट्रेस कैजुअल डेनिम में काफी खुश नजर आ रही थीं। अपने लुक से दीपिका ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दीपिका के फैंस उनका लुक देखने के बाद पागल हो गए और रिएक्शन देने लगे।












Click it and Unblock the Notifications