Singham Again से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, पुलिस के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस
Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ समय पहले रोहित शेट्टी ने अनाउंसमेंट की थी कि फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का रोल निभाएंगी। अब आखिरकार एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आ गया। जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आईं।
दीपिका पादुकोण ने कुछ देर पहले फिल्म 'सिंघम अगेन' का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस लुक को देखने के बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कई एक्टर्स को लेकर बज बना हुआ है। अभी तक मेकर्स की तरफ से स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में फिल्म में दीपिका की एंट्री देखकर फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

दीपिका के लुक की बात करें तो, एक्ट्रेस का स्वैग और एक्शन अवतार देखने लायक है। पुलिस ऑफिसर के लुक में एक्ट्रेस को देख फैंस और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट कर अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाया। इसके अलावा आलिया भट्ट ने दीपिका की तारीफ की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन अगले साल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें, साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म सिंघम का यह तीसरा सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications