दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान को किया Kiss, पति रणवीर सिंह ने सरेआम लिख दी ऐसी बात
Shah Rukh Khan and Deepika Padukone: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अब भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में लगी हुई है। फिल्म ने 9वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है और वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें कि गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है। ऐसे में फिल्म के ब्लॉकबस्टर साबित होने के चलते मुंबई में एक खास इवेंट का आयोजन किया गया था जिसमें फिल्म के डायरेक्टर एटली, लीड हीरो शाहरुख खान सहित मूवी की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
'जवान' की सक्सेस पार्टी में पहुंची थीं दीपिका पादुकोण
इस इवेंट में फिल्म 'जवान' के लीड हीरो शाहरुख खान तो मौजूद थे लेकिन लीड हीरोइन नयनतारा शामिल नहीं हो पाई थीं। हालांकि फिल्म में कैमियो रोल निभाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। इवेंट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शाहरुख खान इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लैक ड्रेस में पहुंचे थे। किंग खान इवेंट में बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। अपने इस फिल्म की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान ने सबको दिल से शुक्रिया कहा था।

शाहरुख खान ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ
आपको बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म 'जवान' में कैमियो रोल में नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहुंची थीं। स्टेज पर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही थी। दीपिका पादुकोण सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट में शाहरुख खान ने अपनी को-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। इस फिल्म में साथ काम करने के बाद से ही दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।
शाहरुख ने कहा- दीपिका ने शानदार एक्टिंग की है
वहीं इवेंट में भी शाहरुख खान ने कहा कि दीपिका पादुकोण को वो पहले से जानते हैं और दीपिका पादुकोण एक बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं। शाहरुख खान ने कहा था- दीपिका जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने इस छोटे रोल को भी बड़ा बना दिया है। किंग खान ने आगे कहा- दीपिका ने बहुत ही शानदार एक्टिंग की है। मैं हमेशा कहता हूं कि कोई रोल छोटा नहीं होता है। दीपिका ने अपने इस रोल से लोगों को बता दिया है कि वह एक बड़ी एक्ट्रेस हैं और बहुत ही बेहतरीन काम कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान को किया किस
वहीं इस इवेंट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपने को-एक्टर और अच्छे दोस्त शाहरुख खान के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर के वायरल होते ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण के पति एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है।
पति रणवीर सिंह ने फोटो पर किया ये कमेंट
दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ अपनी इस प्यारी सी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है- ये मेरे लिए आखिरी था..। साथ ही दीपिका ने हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर उनके पति रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है- इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना है...होओओ....। दरअसल रणवीर सिंह ने इस फोटो पर 'जवान' के 'चलेया' गाने की लाइनें ही लिख दी हैं। लोग दीपिका और शाहरुख की इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण के रोल पर शाहरुख खान ने कही ये बात
इस इवेंट में फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान ने सबसे पहले दीपिका पादुकोण के रोल के बारे में ही बात की। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे दीपिका इस फिल्म में मां का रोल करने के लिए राजी हुई थीं। शाहरुख खान ने कहा- दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने की शूटिंग कर रहीं थीं। मैं सोच रहा था कि क्या वो 'जवान' में मां का रोल करेंगी। लेकिन मेरी मैनेजर पूजा डडलानी उनके पास गईं और दो मिनट में दीपिका ने बताया कि वो ये रोल जरूर करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications