विश्व की 10 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल, साइंस स्टडी में हुआ खुलासा

दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। अब वो अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन में नज़र आने वाली हैं। इसमें वो लेडी सिंघम के किरदार में दिखाई देंगी। अब हाल ही में एक नई स्टडी में फेमस प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने अलग-अलग अभिनेत्रियों के चेहरे की विशेषताओं को ग्रीक गोल्डन रेश्यो के आधार पर मापा।

यह रेश्यो चेहरे की समरूपता और सुंदरता को मापने के लिए एक पुराने तरह के गणित का फार्मूला है। इस सूची में "किलिंग ईव" की जोड़ी कोमर ने पहले स्थान पर जगह बनाई। जबकि दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। दीपिका ने 91.22% स्कोर के साथ 9वां स्थान प्राप्त किया। यह स्कोर उनके चेहरे की संतुलन और सुंदरता को दर्शाता है।

Deepika Padukone is the world s most beautiful actress study revealed

वैज्ञानिकों का मानना है कि जिन चेहरों का माप गोल्डन रेश्यो के अनुसार होता है, वे अधिक आकर्षक माने जाते हैं। दीपिका की खूबसूरती सिर्फ उनकी फिल्मी भूमिकाओं में ही नहीं, बल्कि उनके वास्तविक जीवन में भी लोगों को प्रभावित करती है। वहीं, हैंडसम पुरुषों की सूची में, शाहरुख़ ख़ान ने 86.76% स्कोर के साथ 10वां स्थान हासिल किया। वह इस सूची में एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। शाहरुख़ को अक्सर दुनिया के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक माना जाता है, और अब यह अध्ययन उनके लुक्स को भी वैज्ञानिक मान्यता देता है।

गोल्डन रेश्यो का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में होता है, जैसे कि कला, आर्किटेक्चर, और अब विज्ञान में भी। यह दर्शाता है कि चेहरे की विशेषताएं कैसे संतुलित और समरूप हो सकती हैं। जब हम किसी चेहरे को देखते हैं जो इस रेश्यो के अनुसार है, तो हमें वह अधिक आकर्षक लगता है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ ख़ान ने अपनी खूबसूरती से भी दुनिया भर में पहचान बनाई है।

हालांकि, मोस्ट हैंडसम लिस्ट में हॉलीवुड के लेजेंड जॉर्ज क्लूनी टॉप पांच में जगह बनाने से चूक गए, 89.9 परसेंट की सिमिलैरिटी के साथ वे 6ठें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे। जैक लोवेन 90.33 परसेंट के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि रॉबर्ट पैटिंसन 92.15 परसेंट के साथ चौथे स्थान पर रहे। ग्लेडिएटर II के अभिनेता पॉल मेस्कल 92.38 प्रतिशत के चेहरे की समरूपता स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+