डिलीवरी से पहले कुछ इस अंदाज में दिखीं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने छिपाया बेबी बंप, VIDEO VIRAL

Deepika Padukone Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में देखा गया। अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही एक्ट्रेस को अपने बेबी बंप को सफेद दुपट्टे से ढकते हुए देखा गया।

दीपिका पादुकोण अगले महीने सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इस बीच उनको कई बार इवेंट्स में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। हाल ही में वह बीती रात मुंबई में नजर आईं इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप छिपाने की पूरी कोशिश की। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो, उन्होंने मैचिंग ट्राउजर के साथ सिंपल सफेद कुर्ता पहना था और सफेद दुपट्टे से अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान उनके बाल पूरी तरह से बंधे हुए थे। अपनी कार की तरफ जा रही एक्ट्रेस टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आईं। लेकिन इस बार दीपिका की इस एक चीज के फैंस दीवाने हो गए।

अभिनेत्री को सुरक्षाकर्मियों के साथ अपनी कार से बाहर निकलते देखा गया। पपराज़ी की मौजूदगी के बावजूद, उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और कैमरों के लिए मुस्कुराईं। उनके शांत व्यवहार ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो देख फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अभी तक अपना मैटरनिटी शूट नहीं कराया और प्रेग्नेंसी के बावजूद वह अपने काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं।

बता दें कि, इस साल दीपिका पादुकोण ने फरवरी में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पहले तो फैंस को लगा कि वह सरोगेसी की मदद से अपने बच्चे का स्वागत करेंगी। हालांकि बाद में उन्होंने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब दीपिका अपने बच्चे की गुड न्यूज देंगी।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone का दिखा बेबी बंप, लेकिन इस गलती की वजह से भड़के फैंस, किया जमकर ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+