Kalki 2989 Poster: ट्रेलर से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण का नया लुक आउट, पति रणवीर ने लुटाया प्यार
Kalki 2989 AD Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उनकी मच अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी का पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें दीपिका का अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है।
दीपिका पादुकोण ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर का आउटफिट कैरी किया है। इस पोस्टर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "कल कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही उम्मीद की किरण जगी है।"

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर सबसे पहले उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, सेक्शन में "बूम स्टनर!" इसके अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ की। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आएंगे जिनका एक दिन पहले ही पोस्टर रिलीज हो चुका है।
अब फैंस को फिल्म कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि 10 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। जिसके बाद फिल्म के सभी एक्टर्स के रोल से पर्दा उठ जाएगा। फिलहाल इसके लिए एक दिन का और इंतजार करना होगा। बता दें कि, फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास और कमस हासन भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह मूवी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म फाइटर रिलीज हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब कल्कि 2989 के बाद वह इस साल अगस्त में फिल्म सिंघम अगेन में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इसके बाद सितंबर में एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। जिसकी वजह से वह कुछ वक्त के लिए फिल्मों से दूरी बना सकती हैं। हालांकि दीपिका ने इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications