क्या फ़र्ज़ी है दीपिका पादुकोण का बेबी बम्प? क्या होता है IVF? बॉलीवुड में बढ़ रहा जिसका ट्रेंड
Deepika Padukone Pregnancy: इस साल के सितंबर महीने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मां-बाप बनने वाले हैं। एक्ट्रेस को कई बार बेबी बंप के साथ स्पॉट भी किया गया। मगर इसी बीच अफवाहें भी उड़ीं कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी झूठी है। दीपिका को एक दफा कैमरे से दूर हटते भी देखा गया था हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद एक्ट्रेस कैमरे में स्पॉट हो गईं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका के बेबी बंप पर फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें उड़ीं कि वे और रणवीर सेरोगेसी के जरिये मां-बाप बन रहे हैं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर तमाम तरह के सवाल खड़े होने लगे। वहीं इस बीच बॉलीवुड में आईवीएफ के चलन पर भी खूब बातें होने लगीं। एक्ट्रेस का देर से शादी करना और फिर आईवीएफ के जरिये मां-बाप बनने की खबरें भी आती रहती हैं।

दीपिका रणवीर की बात करें तो सरोगेरी के जरिये कपल के पेरेंट्स बनने की अफवाहे तेजी से उड़ रही हैं। हालांकि हम ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करते, ना ही किसी तरह की अफवाह का समर्थन करते हैं। हाल ही में शुभांकर मिश्रा ने अपने पॉडकास्ट में आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौरी अग्रवाल से बातचीत की। गौरी कहती हैं कि दीपिका को लेकर कंट्रोवर्सी भी चल रही है कि वे असल में प्रेग्नेंट हैं या फिर उन्होंने सरोगेसी कराई है।
इसके बाद शुभांकर पूछते हैं कि मगर दीपिका के बेबी बंप के साथ भी तस्वीरें वायरल हुईं तो वे कहती हैं कि ये आर्टिफिशियल बेबी बंप भी हो सकता है। कुछ भी हो सकता है। इसके बाद वे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की बात करते हैं। महिला कहती हैं कि आलिया और रणबीर ने आईवीएफ के जरिये बच्चा नहीं पैदा किया है।
बॉलीवुड में अधिकतर लोग IVF से बच्चे पैदा करते हैं या फिर वे नॉर्मल करते हैं। तो वे कहती हैं कि अगर वे जवान हों तो जाहिर तौर पर नॉर्मल ही होता है। मगर एक उम्र होने के बाद आईवीएफ के जरिये कपल पेरेंट्स बनते हैं।
क्या होता है आईवीएफ?
नोएडा के फेलिक्स अस्पताल की गायनकोलॉजिस्ट डॉ. चारू यादव ने न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि जब महिला का शरीर एग्स फर्टिलाइजेशन नहीं कर पाता तो लैब में ये काम कराया जाता है। आईवीएफ नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट ना हो सकने वाली महिलाओं के लिए गर्भधारण का एक तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications