20 दिन की शूटिंग के बाद बढ़े दीपिका के नखरे, जिस वजह से कल्कि के मेकर्स ने किया बाहर, कर दी थी भारी डिमांड
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इन दिनों कल्कि 2 फिल्म से की कास्ट से अलग होने की वजह से सुर्खियों में छाई हु हैं। बीते दिनों ने मेकर्स ने अनाउंस किया कि दीपिका को कल्कि 2 से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद से उनके फैंस मायूस हो गए। क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका को पसंद किया गया था। वहीं, फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर करीब 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
कल्कि 2 के मेकर्स वैजयंती फिल्म ने भले ही कहा हो कि दीपिका अपने कमिटमेंट की वजह से अलग हो रही हैं। लेकिन फिल्म से दीपिका के बाहर होने की असल वजह अब सामने आई है। इस रिपोर्ट में जानिए दीपिका क्यों फिल्म से बाहर कर दी गईं, जबकि उन्होंने 20 दिन के शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली थी।

CNN-News18 ने सोर्स के हवाले से छापी अपनी रिपोर्ट में बताया, दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2 के कुछ सीक्वेंस की शूटिंग फिल्म की पहली किस्त के साथ ही पूरी की थी। इसमें उन्होंने करीब 20 दिन की शूटिंग की थी। फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ और उसे खूब पॉपुलैरिटी मिली। पैसे भी खूब कमाए, जिसके बाद दीपिका ने फीस बढ़ाने की मांग की। जो 25% से भी ज्यादा थी। क्योंकि उन्हें लग रहा था कि फिल्म से कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता। लेकिन उनकी ये बाद मेकर्स को पसंद नहीं आई। जबकि दीपिका को था कि सीक्वल में उनका किरदार दमदार लिखा गया है।
सोर्स ने आगे कहा, दीपिका के 20 दिनों के शेड्यूल की शूटिंग की जानकारी खुद डायरेक्टर नाग अश्विन ने इंटरव्यू में भी दी थी। लेकिन अगले शेड्यूल की शूटिंग डेट्स दोनों की सहमति से तय होनी थीं। मगर अब मेकर्स ने जो डेट्स क्लैश का दावा किया जा रहा है, वो सब बेसलेस खबरें हैं।
बता दें, वैजयंती फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "यह ऑफिशियली रूप से अनाउंस किया जाता है कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। हमने काफी विचार-विमर्श के बाद, अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम ये साझेदारी नहीं कर पाए। Kalki 2898 AD जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार हैं। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"
बता दें, 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण ने कल्कि की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे एक्टर्स नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications