Birthday Special: सलमान खान ने की थी दीपिका पादुकोण को डेब्यू फिल्म ऑफर, इस वजह से की थी रिजेक्ट

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। फिल्म 'ओम शांति ओम' से उन्होंने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी लाइफ पर्सनल से लेकर प्रोफेशन तक में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

दीपिका ने मेंटल हेल्थ पर भी मुखरता से अपनी आवाज रखी है। रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका करीब 500 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। दीपिका ने इंडस्ट्री के बडे़ से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। लेकिन उन्होंने अभी तक सलमान खान के साथ काम नहीं किया है। ऐसा नहीं है कि दोनों के साथ काम करने का संयोग नहीं बना हो। पढ़िए ये रिपोर्ट।

Deepika Padukone birthday special

दीपिका ने भले ही शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से अपना डेब्यू किया हो। लेकिन इसके दो पहले सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म ऑफर की थी। ये उन दिनों की बात है, जब दीपिका सिर्फ मॉडलिंग किया करती थीं। उन्होंने सलमान का ऑफर ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें उस वक्त फिल्मों में नहीं आना था। ठीक इसी के दो साल उन्होंने अपना डेब्यू किया। सलमान की तरफ से फिल्में ऑफर करने का सिलसिला थमा नहीं। उन्होंने इसके बाद भी उन्हें कई फिल्में ऑफर कीं, लेकिन उन्हें किरदार पसंद नहीं आए। हालांकि दोनों अब भी एक साथ फिल्म करना चाहते हैं। दोनों के फैंस भी चाहते हैं कि ये जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई दे।

बता दें, दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये बताई गई है। वह अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उनकी मासिक कमाई लगभग 3 करोड़ रुपये और सालाना आय करीब 40 करोड़ रुपये है। 2016-17 के वित्तीय वर्ष में उन्होंने 10 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया। दीपिका सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं हैं। उन्होंने एपिगैमिया और सुपरटेल्स जैसे स्टार्टअप में 35 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उनके पास कई महंगी और शानदार चीजें भी हैं, जैसे टिसोट क्लासिक प्रिंस डायमंड्स घड़ी जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है और कार्टियर लव ब्रेसलेट जिसकी कीमत 4 लाख रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+