दीपिका पादुकोण ने खोला बेडरूम सीक्रेट, रील में दिखाया पति रणवीर सिंह के बाहर जाते ही क्या करती हैं एक्ट्रेस
Deepika Padukone Share Bedroom Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह इन दिनों अपने पैरेंटहुड को जमकर इन्जॉय कर रहे हैं। सितंबर 2024 में ही दीपिका और रणवीर एक प्यारी सी बेटी दुआ के पैरेंट्स बने हैं।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की वेडिंग एनिवर्सरी
वहीं गत 14 नवंबर 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई है। इस स्पेशल मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है। इस रील में उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट के बारे में लोगों को बताया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया बेडरूम सीक्रेट
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की है और अपने फैंस को अपनी मैरिड लाइफ के इंटीमेट और कोजी पलों के बारे में कुछ सीक्रेट्स भी बताए हैं। दीपिका के इस पोस्ट में एक आदमी को बिस्तर पर क्रॉल करते हुए दिखाया गया है, जो आराम की तलाश में है।
'हसबैंड के साइड वाले बेड पर क्रॉल करती हूं'
इसके पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है- जैसे ही मेरे पति काम पर जाते हैं, मैं फौरन सबसे अच्छी नींद पाने के लिए हसबैंड के साइड वाले बेड पर क्रॉल करती हूं। ये वॉर्मर है, कम्फर्टेबल है और इसमें उनकी खूशबू आती है। हैप्पी एनिवर्सरी रणवीर सिंह।
रणवीर सिंह ने शेयर की थीं दीपिका की अनदेखी तस्वीरें
लोगों की मानें तो दीपिका पादुकोण की इस रील से ये साफ पता चल रहा है कि वह अपने पति रणवीर सिंह से कितना प्यार करती हैं और उनके काम पर जाने के बाद उन्हें कितना मिस करती हैं। वहीं शादी की छठी सालगिरह के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
'हर दिन वाइफ एप्रिसिएशन डे होता है'
तस्वीरों के साथ ही रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण को शादी की सालगिरह भी विश की थी। फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा था- हर दिन वाइफ एप्रिसिएशन डे होता है, लेकिन आज मेन दिन है। हैप्पी एनिवर्सरी दीपिका पादुकोण.. आई लव यू।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।
2018 में हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। इस जोड़ी ने अपनी ऑनस्क्रीन शानदार केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया है। सके बाद कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications