ये दीपिका पादुकोण का बच्चा नहीं बल्कि... बुरी तरह फंसे रणवीर और 'मस्तानी', क्या है वायरल फोटो का सच?
Deepika Ranveer Deepfake Pic: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को भी इंतजार है कि कब ये पावर कपल पेरेंट्स बनेगा। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काम से भी दूर हैं। हालांकि बीच-बीच में वे पैपराजी को अपीयरेंस भी देती रहती हैं। अब हाल ही में दीपिका और रणवीर फिर एक बार चर्चा में आ गए, जब दोनों की एक तस्वीर वायरल होने लगी।
वायरल हुई दीपिका के बच्चे की फोटो
ये तस्वीर थी बच्चे की सोनोग्राफी की। जिसमें एक तरफ तो दीपिका के होने का दावा किया जा रहा था और दूसरी तरफ रणवीर सिंह। फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ऐसे में ये सोनोग्राफी देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

क्या है वायरल फोटो का सच?
मगर अब इस तस्वीर के पीछे का सच सामने आ चुका है। खबरें हैं कि ये तस्वीर दीपिका और रणवीर की जो वायरल हो रही है, ये पूरी तरह से डीपफेक है। डीपफेक तस्वीर का सच सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि इंडस्ट्री में इस डीपफेक का शिकार पहले भी कई एक्टर और एक्ट्रेस हो चुके हैं। आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका मंदाना और फिर कटरीना कैफ भी इस डीपफेक के चंगुल में आ चुके हैं।
कौन है ये महिला?
तस्वीर में दिख रहा कपल दीपिका और रणवीर नहीं हैं बल्कि ये कोई और है। जानकारी के मुताबिक, तस्वीर में दिख रही महिला Halime Kucuk है। मगर एक बार को देखने में ये हूबहू दीपिका पादुकोण जैसी ही लग रही है। महिला को देखने के बाद कोई भी गच्चा खा जाएगा कि ये कोई और नहीं बल्कि दीपिका हैं। Filmfare ने इस फैक्ट चेक की तस्वीर और पूरा सच सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताया है।
फैंस भी हुए कन्फ्यूज
महिला के गाल बिल्कुल ऐसे ही लग रहे हैं जैसे दीपिका के डिंपल लगते हैं। ऐसे में फैंस के लिए इस बात को मानना मुश्किल भी हो रहा है कि ये दीपिका नहीं हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद हर कोई इसे दीपिका और रणवीर की ही फोटो समझ रहा था। हालांकि अब इस मामले का सच सामने आया है। देखना ये होगा कि एक्टर और एक्ट्रेस इस बारे में अब क्या करते हैं।
दीपिका की बात करें तो एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। प्रेग्नेंसी के बाद से दीपिका के कई वीडियोज वायरल हुए जिनमें वे पैपराजी को पोज देती भी दिखीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications