दीपिका पादुकोण मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती, जल्द ही मिलेगी खुशखबरी
Deepika Padukone Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दीपिका पादुकोण मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं जल्द ही एक्ट्रेस की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
अस्पताल में भर्ती हुईं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें थी कि वह सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की कार को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा गया है।

एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दिखीं दीपिका
सूत्रों के अनुसार दीपिका पादुकोण एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्ट्रेस कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी अस्पताल के अंदर जाते नजर आए हैं।
राहा कपूर का जन्म भी इसी अस्पताल में हुआ था
जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी रहा कपूर का जन्म भी मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ही हुआ था। रणबीर और आलिया ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी के समय एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने शादी के 7 महीने बाद ही राहा को जन्म दिया था। राहा का जन्म नवंबर 2022 में इसी अस्पताल में हुआ था जिसमें अब दीपिका पादुकोण की डिलीवरी होने वाली है।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दीपिका ने ट्रेडिशनल लुक में बप्पा के दर्शन किए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। लोग कह रहे हैं कि दीपिका डिलीवरी से पहले भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications