'मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे दीपेश भान', को-स्टार रोहिताश ने बताई मौत की वजह

दीपेश भान के निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके को-स्टार उन्हें याद करते हुए उनकी बातें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच दीपेश के को-स्टार रोहिताश गौर ने उनकी मौत से संबंधित एक बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई, 26 जुलाईः 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान ने गत शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार गत शनिवार सुबह वह शूटिंग पर जाने से पहले अपनी सोसाइटी में कुछ लोगों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान सिर से उनकी टोपी नीचे गिरी जिसे उठाने के लिए वह झुके और खुद ही जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अचानक ही उनकी नाक और आंखों से खून निकलने लगा। सोसाइटी के लोग उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश भान के निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके को-स्टार उन्हें याद करते हुए उनकी बातें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच दीपेश के को-स्टार रोहिताश गौर ने उनकी मौत से संबंधित एक बड़ा खुलासा किया है।

लोगों ने दीपेश के निधन के बारे में कहीं ये बातें

लोगों ने दीपेश के निधन के बारे में कहीं ये बातें

आपको बता दें कि दीपेश भान की अचानक हुई मौत के बाद से कई उनके कई को-स्टार्स ने उनके आखिरी पलों को लेकर कई खुलासे किए हैं। कुछ लोगों का कहना था कि क्रिकेट खेलते हुए अचानक ही दीपेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं कुछ लोग कह रहे थे कि वह ब्रेन हैमरेज का शिकार हुए हैं। जानकारी के अनुसार दीपेश भान एक्टिंग के साथ साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सचेत रहते थे। वह नियमित रूप से वर्कआउट करते थे और अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखते थे।

रोहिताश को दीपेश की मानसिक स्थिति पर था शक

रोहिताश को दीपेश की मानसिक स्थिति पर था शक

वहीं दीपेश के निधन के बाद जब 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के मनमोहन तिवारी यानी रोहिताश गौर ने मीडिया से बात की थी तो उन्होंने कहा था- यकीन ही नहीं हो रहा कि दीपेश यूं चले गए। कल रात तक हमने साथ में काम किया और सुबह भी शूटिंग पर हमें मिलना था, लेकिन सुबह उनके निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया।

ज्यादा टेंशन करना शरीर के लिए खतरनाक होता है

ज्यादा टेंशन करना शरीर के लिए खतरनाक होता है

रोहिताश ने आगे कहा था- एक तो मुझे लगता है कि कोविड के बाद लोगों की काफी टेंशन बढ़ गई है। खासतौर पर इस इंडस्ट्री के लोगों की। एक तो फीस कम हो गई, कुछ के शो हिट चल रहे थे, वो अचानक बंद हो गए। वैसे ही इस इंड्स्ट्री का भरोसा नहीं, कब कौन कहां से कहां आ जाए। लोगों की ईएमआई होती है घर, गाड़ियों की, परिवार को भी संभालना होता है।

दीपेश को हो रही थी मानसिक परेशानी

दीपेश को हो रही थी मानसिक परेशानी

रोहिताश ने आगे कहा- तो कहीं दीपेश को भी तो कोई मानसिक दिक्कत नहीं थी। अगर थी तो उसने सोचा होगा कि किसी को क्या बताऊं। लोग क्या रिएक्ट करेंगे। तो उसे बता देना चाहिए था। वह कई बार सेट पर चुप चुप रहता था। ऐसे में हो सकता है कि वह किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहा हो जो उसके दिमाग पर हावी हो रहा हो। वह हर बात शायद किसी से शेयर न कर पाया हो। रोहिताश ने कहा- स्ट्रेस का प्रभाव शरीर पर गंभीर रूप से पड़ता है और यही मौत की वजह भी बन सकता है।

दोस्तों ने ऐसे दी अंतिम विदाई

दोस्तों ने ऐसे दी अंतिम विदाई

दीपेश के दोस्तों से लेकर उनके को-स्टार्स तक ने उनके परिवार को सहानुभूति दी और अपने इस अजीज दोस्त की अंतिम विदाई के लिए इकट्ठे हुए। जानकारी के अनुसार दीपेश को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी, जिसमें उन्हें जानने वाले, करीबी दोस्त, रिश्तेदार और उनके को-स्टार्स पहुंचे थे। सभी ने नम आंखों से दीपेश की तस्वीर के सामने खड़े होकर उन्हें याद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+