'भाभीजी घर पर हैं' के दीपेश भान का अधूरा रह गया ये सपना, को-स्टार ने खोला ये बड़ा राज
दीपेश भान भले ही सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' के मलखान बनकर लोगों को खूब हंसाते थे लेकिन उन्होंने अपने मन में एक ऐसा सपना सजाकर रखा था जिसे अब वह कभी पूरा नहीं कर पाएंगे।
मुंबई, 25 जुलाईः टीवी के मशहूर सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' के 'मलखान' यानी दीपेश भान इस दुनिया को अलविदा कह तुके हैं। गत 23 जुलाई को उनका निधन हो गया। 'भाभीजी घर पर हैं' सीरियल के फैंस से लेकर सभी किरदारों तक को अब तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि मलखान अब उनके बीच नहीं रहे। लोगों को ये समझ ही नहीं आ रहा है कि अचानक ही सबको हंसाने वाले मलखान टीवी पर अब नहीं दिखाई देंगे। हालांकि दीपेश भान की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। दीपेश के कई साथियों ने उनके आखिरी पल के बारे में कई बातें बताई हैं लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार अचावक दीपेश को ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि दीपेश भान भले ही सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' के मलखान बनकर लोगों को खूब हंसाते थे लेकिन उन्होंने अपने मन में एक ऐसा सपना सजाकर रखा था जिसे अब वह कभी पूरा नहीं कर पाएंगे।

ओटीटी पर काम करना चाहत थे दीपेश
दीपेश भान टीवी के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने हमेशा सबके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के अलावा भी दीपेश भूतवाला सीरियल, एफआईआर, कॉमेडी क्लब, कॉमेडी का किंग कौन, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और सुन यार चिल मार जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। इसी बीच एक्टर की को-स्टार चारुल मलिक का बताया है कि दीपेश ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने की प्लानिंग कर रहे थे। उनको वेब सीरीज में काम करना था। ये बात उन्होंने अपने दिल में छुपाकर रखी थी लेकिन अब उनका ये सपना बस सपना ही रह गया।

वेब सीरीज की कर रहे थे तैयारी
आपको बता दें कि तीन साल पहले दीपेश भान की शादी हुई थी और उनका एक छोटा बेटा भी है। दीपेश भान की मौत से उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले दीपेश भान हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे। एक्टर बनने का सपना लेकर ही वह मुंबई आए थे और उसे उन्होंने पूरा भी किया। उन्होंने लोगों को खूब हंसाया लेकिन बेव सीरीज में काम करेन का सपना उनका अधूरा ही रह गया।

फिटनेस फ्रीक थे दीपेश भान
मलखान रील लाइफ की तरह रिलयलाइफ में भी बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। दीपेश भान के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने से पता चलता है कि वह फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते थे। इसके अलावा उन्हें इंस्टा रील बनाने का काफी शौक था। वह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा अटेंटिव रहते थे। लोग ये जानकार परेशान हो गए हैं कि फिटनेस का ध्यान रखने के बावजूद सिर्फ 41 की उम्र में ही उनकी अचानक मौत कैसे हो गई।

दीपेश भान की मौत से लोग हैं हैरान
दीपेश भान की मौत की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। दीपेश भान के को-एक्टर्स का कहना है कि वैसे तो वह बहुत मस्ती करने वाले शख्स थे, लेकिन कुछ चीजों को लेकर जल्दी परेशान भी हो जाते थे। दीपेश के को-स्टार सलीम अली जैदी ने दीपेश भान के आखिरी पलों को लेकर कहा था- वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे, जिसमें उनके बीवी-बच्चे थे। कल हमने पहला शूट पूरा किया। TMT भाभीजी सीरियल की जान थे। ऐसे में हमसे ज्यादा दुख इस बात का किसी को नहीं हो सकता।

को-स्टार ने बताए आखिरी पल
सलीम बताया था- दीपेश भान सोसाइटी के पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। दीपेश ने एक ओवर खेला था। जब उनकी कैप नीचे गिरी, तो उसे उठाने के लिए दीपेश झुके। इसके बाद अचानक गिर पड़े। जब डॉक्टर्स के पास ले गए, तो उन्होंने बताया कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। हम में से किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications