Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Debolinaa Nandi Live Video: फेसबुक लाइव पर महिला सिंगर का शॉकिंग खुलासा, फिर की ऐसी हरकत और हो गया ऐसा हाल

Debolinaa Nandi Live Video: फेमस महिला सिगर देबोलीना नंदी सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और साथ ही अपने स्टेज शो और लाइव इवेंट्स को लेकर भी काफी पॉपुलर हैं।

सोशल मीडिया का पॉपुलर चेहा हैं देबोलीना
देबोलीना नंदी अपनी मीठी आवाज और हमेशा मुस्कुराते चेहरे के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेट की दुनिया से वीडियो और गानों की रील पोस्ट करने के अलावा, वह सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ के कई पलों को भी हाईलाइट करती रहती हैं।

Debolinaa Nandi

देबोलीना ने सुसाइड करने की कोशिश की

देबोलीना नंदी ने पिछले साल पायलट प्रवाह नंदी से शादी की थी। हालांकि शादी के एक साल के अंदर ही देबोलीना ने सुसाइड करने की कोशिश की। सिंगर के दोस्त और एक्टर-कंटेंट क्रिएटर सायक चक्रवर्ती के एक पोस्ट से पता चला है कि देबोलीना फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। खबर है कि अब वह खतरे से बाहर हैं।

फेसबुक पेज पर बनाया था ऐसा लाइव वीडियो

अब सोशल मीडिया पर ये सवाल उठाया जा रहा है कि हमेशा खुशमिजाज दिखने वाली सिंगर देबोलीना नंदी ने अचानक ये कदम क्यों उठाया? आपको बता दें कि गत 4 जनवरी 2026 की देर रात देबोलीना ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव वीडियो बनाया था।

वीडियो में पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

-उस वीडियो में देबोलीना नंदी ब्लैक ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं और वहां वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की कई प्रॉब्लम्स के बारे में बात करती हुई सुनाई दे रही हैं। वह कहती हैं कि प्रोफेशनल प्रॉब्लम्स से ज्यादा उन्हें अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स से परेशानी है और ये समस्याएं काफी लंबे समय से चल रही हैं।

-सिंगर ने य भी कहा कि शादी के बाद प्रॉब्लम्स बढ़ने लगी थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट किए गए वीडियोज देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि उनकी शादीशुदा लाइफ में इतना टेंशन चल रही है।

देबोलीना ने कहा- मेरी मां से सबको प्रॉब्लम है

-देबोलीना नंदी ने लाइव वीडियो में आकर कहा था कि उनकी मां से सबको प्रॉब्लम है। उन्हें हमेशा सबको साथ लाना पसंद है लेकिन सबका दिल जीतने की कोशिश करने के बाद भी आखिर में वह हार जाती हैं। अपने ससुराल वालों का नाम लिए बिना देबोलीना ने कहा था कि परिवार की देखभाल करते समय उन्हें एक ही बात बार-बार सुननी पड़ती है।

-देबोलीना को ससुराल वाले बार बार कहते थे कि अपनी मां को अब छोड़ दो, नया परिवार संभालो। सिंगर ने बताया कि घर पर भी उनके काम के साथ कई प्रॉब्लम हैं। वह हमेशा सबको साथ लाना चाहती थीं लेकिन आखिर में वह कहती हैं कि वह इस काम में हार गई हैं।

-देबोलीना नंदी लाइव वीडियो में बार-बार कहती हैं- अगर मैं मर गई, अगर मैं अब यहां नहीं रही। इसके बाद सिंगर ने लाइव वीडियो खत्म करने से पहले कहा- मैंने बहुत कोशिश की थी लेकिन मैं अब और नहीं कर सकती। जानकारी के अनुसार वीडियो के कैप्शन में सिंगर ने लिखा- आखिरी बात।

हॉस्पिटल के बेड से वायरल हुई देबोलीना की फोटो

इसके बाद बंगाली एक्टर सायक चक्रवर्ती की पोस्ट देखने से पता चला कि देबोलीना नंदी अस्पताल में भर्ती हैं। सायक द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में देबोलीना नाक में ट्यूब डाले हुए, अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिख रही हैं।

देबोलीना ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

-हालांकि अब तक ये पता नहीं चला है कि सिंगर ने अपनी जान लेने की कोशिश कैसे की। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि लाइ वीडियो खत्म करने के बाद देबोलीना ने ढेर सारी नींद की गोलियां खा ली थीं लेकिन अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

-फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिंगर को किन हालात में इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। वहीं हर कोई सिंगर के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+