सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर बहन कीर्ति ने लिखा भावुक नोट, कहा- भाई तुम अब मेरा हिस्सा हो.....
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत की साल 2020 में अचानक हुई मौत से लोग परेशान हो गए थे। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनकी मौत की खबर पाने के बाद से हैरान हो गए थे। आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगा ली थी। आज भी उनकी मौत की गुत्थी अनसुलझी ही है। हालांकि पुलिस की जांच में ये कहा गया है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी लेकिन एक्टर के परिवार वालों का आज भी मानना है कि सुशांत को ऐसा करने के लिए जरूर किसी ने उकसाया था या फिर उनकी हत्या की गई थी।
आज दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर सुशांत के फैंस से लेकर उनके परिवार वाले और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा है।

सुशांत की बहन ने लिखा भावुक नोट
टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्म 'काई पो चे' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। वहीं आज 14 जून को सुशांत की तीसरी पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट के साथ अपने भाई की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। थ्रोबैक मेमोरी के अलावा, बहन कीर्ति ने किताबों के कुछ स्क्रीनशॉट भी जोड़े हैं, जिनकी उनके भाई ने कभी सिफारिश की थी।
कीर्ति ने शेयर की भाई की पुरानी तस्वीर
कीर्ति द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर सुशांत की अपने भतीजे और भतीजी के साथ थी, जबकि बाकी तस्वीरों में भाई-बहनों के बीच उन किताबों के चैट के स्क्रीनशॉट थे जिन्हें सुशांत ने अपनी बहन को पढ़ने के लिए कहा था। कीर्ति ने अपने नोट में लिखा है- लव यू भाई और आपकी बुद्धिमत्ता को सलाम। मुझे हर पल तुम्हारी याद आती है। लेकिन मुझे पता है कि तुम अब मेरा हिस्सा हो... तुम मेरी सांस की तरह अभिन्न हो गए हो।
सुशांत ने बहन को बताया था कई किताबों का नाम
कीर्ति ने अपने भावुक नोट में आगे लिखा है- तुम्हारे द्वारा सुझाई गई कुछ किताबों के स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रही हूं। आइए हम उसके बनकर रहें। #SushantIsAlive। श्वेता की पोस्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बहन कीर्ती को द इमोशन मशीन, स्ट्रक्चर्स ऑर वाय थिंग्स डोंट फॉल डाउन, कैओस एंड फ्रैक्टल्स-न्यू फ्रंटियर्स ऑफ साइंस, द बिगिनिंग ऑफ इन्फिनिटी और द एंशिएंट सीक्रेट ऑफ द फ्लॉवर ऑफ लाइफ किताबें पढ़ने के लिए कहा था।
सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि
सुशांत सिंह राजपूत की बहन कीर्ति ने इन तस्वीरों के अलावा भाई के फैंस को संबोधित करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कीर्ती ने लिखा है- आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि है। मुझे इसे पुण्यतिथि कहना पसंद नहीं है क्योंकि इससे मुझे बुरा लगता है। इससे मुझे ऐसा लगता है जैसे वह चला गया है। वह नहीं गया है। उसने अभी अपना भौतिक शरीर छोड़ा है लेकिन वह आसपास है और मैं उसे महसूस कर सकती हूं।
कीर्ति ने फैंस के लिए शेयर किया वीडियो
कीर्ति ने आगे लिखा है- अभी उस दिन मैं अपने व्हाट्सऐप मैसेजेस को देख रही थी और ऐसी बहुत सी बातें थीं जिन पर हम चैट के जरिए चर्चा कर रहे थे। हम किताबों पर चर्चा कर रहे थे। वह मुझे सुझाव दे रहे थे कि कौन सी किताबें मुझे पढ़नी चाहिए। उन्होंने आगे कहा- अगर हम सुशांत को जीवित रखना चाहते हैं और हम वास्तव में उससे प्यार करते हैं, तो हमें वह जीना होगा जो वह था। हमें उनके गुणों को आत्मसात करना होगा। हमें उनके दिल की अच्छाई को आत्मसात करना होगा... मेरे छोटे भाई के लिए प्रार्थना कर रही हूं।
सुशांत सिंह राजपूत को लोगों ने किया याद
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई में अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। 34 वर्षीय सुशांत उस समय एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को शुरू में मुंबई पुलिस ने सुसाइड बताया था। जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और पांच अन्य के खिलाफ अपने बेटे की मौत के लिए उकसाने का आरोप लगाया, तो इस मामले ने यू-टर्न ले लिया था। मामला बाद में सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications