Deadpool & Wolverine को लेकर बड़ी खबर, जानें ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी ये फिल्म
Deadpool & Wolverine OTT Release: मार्वल की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का इतिहसा रच दिया है। ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
वर्ल्डवाइड 1.3 बिलियन डॉलर की कमाई
इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1.3 बिलियन डॉलर की कमाई की है। इस फिल्म ने भारत सहित दुनिया भर के दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया है। बड़ों से लेकर बच्चों तक को ये फिल्म खूब पसंद आई है।

ओटीटी पर रिलीज हो रही है 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो अब इसका मजा आप घर बैठे ही ले सकते हैं। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। लोग बड़ी ही बेसब्री से ओटीटी पर इसकेरिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम होगी
-आपको बता दें कि फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को क्रिटिक्स के साथ साथ दर्शकों से शानदार रिव्यूज मिले थे। इसी के चलते इस फिल्म ने दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई भी की है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है। वहीं सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने की तैयारी कर रही है।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म आगामी 1 अक्टूबर, 2024 से अंग्रेजी में प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड (पीवीओडी) पर उपलब्ध हो जाएगी। वहीं डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी स्ट्रीमिंग की शुरुआत अक्टूबर 2024 के अंत तक होगी, जहां इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू और अन्य भारतीय भाषा में देखा जा सकेगा।हालांकि अभी इसकी कंफर्म डेट अनाउंस नहीं की गई है।
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की भारत में कमाई
भारत में फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने शानदार परफॉर्म किया है। इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 135.22 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। वहीं वर्ल्डलाइड फिल्म ने 1.3 बिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन ने डेडपूल और वूल्वरीन का किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications