De De Pyaar De 2 Box Office: अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी ने की कैसी ओपनिंग? फिल्म की कितनी हुई कमाई?

De De Pyaar De 2 Box Office Colection Day 1: बॉलीवुड के अजय देवगन ने एक बार फिर रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में वापसी की है। अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन अब 'दे दे प्यार दे 2' मूवी के जरिए एक्टर ने बड़े पर्दे पर दोबारा धमाकेदार एंट्री मारी है।

14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2'
गत 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 की सुपरहिट मूवी 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर दर्शकों को खुश कर दिया है। ऐसे में रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है।

De De Pyaar De 2

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की ओपनिंग कितनी रही?

-फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर काफी दिनों से हाइप बना हुआ था, खासकर मूवी के ट्रेलर और गानों के कारण। थिएटर्स में रिलीज होते ही दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों की ओर से फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफ हो रही है।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने ओपनिंग डे पर करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। भले ही फिल्म डबल डिजिट में शुरुआत नहीं कर पाई लेकिन इसने अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2', सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की मूवी 'परम सुंदरी' सहित कई फिल्मों के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

-ऐसे में ये कहा जा सकता है कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक सब पसंद आ रहा है।

फिल्म की पूरी स्टारकास्ट

-फिल्म में अजय देवगन दोबारा आशीष के किरदार में दिख रहे हैं जबकि रकुल प्रीत सिंह ने आयशा की भूमिका में कमबैक किया है। फिल्म में आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

-फिल्म की कहानी को लव रंजन ने लिखा है जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अंशुल शर्मा ने निभाई है। हल्के-फुल्के कॉमेडी, रोमांस और फैमिली एंगल की वजह से फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+