Exclusive: साउथ या हिंदी? कौन सा सिनेमा देखना पसंद करते हैं तेलुगु स्टार Nani, बताया ये हैं उनके फेवरेट एक्टर
तेलुगु स्टार नानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दशहरा के प्रमोशन में जुटे हैं। अभिनेता ने फिल्मीबीट से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

Nani Exclusive: पैन इंडिया सुपरस्टार नानी इन दिनो अपनी अपकमिंग फिल्म दशहरा को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि, यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं नानी भी इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता और तमाम अभिनेता दशहरा का प्रचार किया जयपुर, नागपुर और लखनऊ जैसे शहर पहुंचे।

फिल्म दशहरा के प्रमोशन में जुटे नानी
हाल ही में दशहरा टीम राष्ट्रीय राजधानी में थी, जहां नानी ने मीडिया से बातचीत की। फिल्मीबीट से खास बातचीत के दौरान एक्टर नानी ने कहा कि, फिल्म दशहरा के ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म की ओपनिंग के लिए वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1300 से अधिक स्क्रीनों में इसे रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री के सवाल पर बोले नानी
बातचीत के दौरान एक्टर ने ये भी बताया कि फिल्म दशहरा उनके करियर की अब तक सबसे बड़ी फिल्म है। अभिनेता ने कहा कि, वह बॉलीवुड फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री के सवाल पर अपना पक्ष रखते हुए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सराहना की।
अजय देवगन की भोला संग टकराव पर कही ये बात
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म भोला भी 30 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी मुद्दे पर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, तेलुगु स्टार ने अजय देवगन की भोला और उनकी दशहरा के बीच टकराव के दावों का भी खंडन किया था। नानी ने कहा, "हम सभी अजय देवगन से प्यार करते हैं और मुझे नहीं लगता दोनों के बीच टकराव है। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे सुबह 'भोला' और शाम को 'दशहरा' देखने जाएं।'
फिल्म दशहरा के मुख्य किरदार
फिल्म दशहरा की स्टार कास्ट के बारे में बात करें, अभिनेता नानी के अलावा मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, जरीना वहाब, दीक्षित शेट्टी जैसे बड़े अभिनेता लीड रोल में नजर आएंगे। श्रीकांत ओडेला दसरा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में कीर्ति सुरेश नानी की प्रेमिका का रोल निभाएंगी। इस फिल्म से नानी के करियर की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

इस दिन रिलीज होगी 'दशहरा'
फिल्म दशहरा 30 मार्च को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में एक साथ रिलीज होने जा रही है। नानी इस फिल्म का पूरे भारत में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में नानी को मुंबई में ऑटो में प्रचार करते देखा गया। इस दौरान एक्टर ने पैपराज़ी को स्माइल के साथ पोज़ दिए। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब देखना होगा कि, फिल्म रिलीज होने के बाद अजय देवगन की भोला को टक्कर दे पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications