कन्नड़ एक्टर दर्शन की बढ़ी मुश्किलें, CCTV फुटेज से खुला बड़ा राज, एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा भी हुईं गिरफ्तार

Darshan Thoogudeepa and Pavithra Gowda: कन्नड़ फिल्मों के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में एक्टर को पहले गिरफ्तार किया गया था और अब उन्हें 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एक्टर को गत 11 जून 2024 (मंगलवार) को उनके मैसूर स्थित फार्महाउस से हिरासत में लिया गया था और फिर उनसे लंबी पूछताछ की गई थी।

रेणुका स्वामी की हत्या मामले में बड़ा अपडेट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के चित्रदुर्ग में रहने वाले रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में कन्नड़ एक्टर दर्शन का नाम सामने आया जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इस मामले में एक्टर के खिलाफ गत 9 जून 2024 को कमाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उसी दिन कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले से रेणुका स्वामी का शव बरामद हुआ था।

darshan

रेणुका स्वामी की मां ने दर्ज कराई थी शिकायत
वहीं अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेंगलुरु पुलिस ने बताया है कि दर्शन को रेणुका स्वामी के मर्डर केस में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 10 अन्य लोगों को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रेणुका स्वामी के मर्डर में शामिल एक आरोपी ने पूछताछ में एक्टर का नाम लिया था, जिसके बाद एक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं, मृतक रेणुका स्वामी की मां ने भी एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला बड़ा राज
कर्नाटक पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दर्शन की कार कथित तौर पर उस जगह के पास देखी गई जहां रेणुका के शव को दफनाया गया था। सीसीटीवी फुटेज गत 9 जून 2024 की सुबह का है। क्लिप में एक स्कॉर्पियो कार दिखाई दे रही है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसमें रेणुका का शव और दर्शन के करीबी सहयोगी मौजूद थे। कथित तौर पर, ये वही कार थी जो शव को ठिकाने लगाने जा रही थी। वीडियो में एक कार भी दिखाई दे रही है जो कथित तौर पर दर्शन की है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि अभिनेता उस समय कार के अंदर थे या नहीं।

पुलिस को नाले में मिला था शव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेणुका स्वामी चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि रेणुका स्वामी को गंभीर रूप से घायल करने के लिए लकड़ी के लट्ठे का इस्तेमाल किया गया था।रेणुका स्वामी की लाश को वृषभावती घाटी में ठिकाने लगाने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन जब स्थानीय लोगों ने कुत्तों को नाले से शव को घसीटते देखा, तो पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

रेणुका स्वामी से दर्शन का विवाद
पुलिस के मुताबिक, रेणुका स्वामी कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था, जिससे दर्शन गुस्से में आ गए थे। दर्शन और पवित्रा काफी करीबी दोस्त हैं और उनका कई साल चला एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर भी खूब सुर्खियों में रहा था। बताया जा रहा है कि रेणुका स्वामी की इस हरकत की वजह से उसकी हत्या कर दी गई और शव नाले में फेंक दिया।

एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा भी हुईं गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन के पास कन्नड़ एक्टर दर्शन भी मौजूद थे। पुलिस ने पवित्रा गौड़ा को भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवित्रा गौड़ा को भी हिरासत में ले लिया गया है। दर्शन पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। साल 2011 में पत्नी विजय लक्ष्मी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। तब एक्टर 14 दिन तक पुलिस कस्टडी में रहे थे। हालांकि, बाद में दर्शन की पत्नी ने उनके खिलाफ केस को वापस ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+