Dangal Actor Suhani: पैर में क्या हुआ जो हो गई 'दंगल' गर्ल की मौत! जरा जी गलती ने निगल ली जिंदगी, छिपी है सीख

Suhani Bhatnagar News: 'दंगल' में आमिर खान की छोटी भूमिका निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया। बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाकर फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली सुहानी की मौत की खबर से हर किसी को सदमा लगा हुआ है।

सिर्फ 19 साल की उम्र में भला कोई दुनिया कैसे छोड़ सकता है? सुहानी के साथ ऐसा क्या हुआ होगा कि उनकी अचानक से मौत हो गई? सुहानी को पहले से कोई बीमारी थी? ऐसे न जाने कितने ही सवाल हैं, जिन्होंने फैंस के मन में घर किया हुआ है। मगर इन सभी सवालों के बीच एक दावा भी है, जिसके बारे में जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

Dangal girl Suhani Bhatnagar

क्या रक्षक नहीं भक्षक हैं दवाएं?
आमतौर पर कोई बीमारी होने या फिर शरीर के किसी हिस्से में चोट लगने पर इंसान दवा ही खाता है। डॉक्टर दवा से ही मरीज को ठीक करते हैं। ऐसे में सुहानी की मौत की वजह भी ये दवाइयां ही बताई जा रही हैं। ऐसे में क्या इंसान दवा खाना ही छोड़ दे? जिंदगी बचाने वाली ये दवाएं ही अगर भक्षक बन जाएं तो क्या होगा? चलिये बात करते हैं सुहानी की मौत की वजह के बारे में और इस बारे में भी कि कैसे पता करें कि किसी भी दवा से आपको साइड इफेक्ट हो रहा है...

दवाओं के रिएक्शन से सुहानी की मौत!
खबरे हैं कि फरीदाबाद में रहने वाली सुहानी की मौत दवाओं के रिएक्शन की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि सुहानी के पैर में फ्रैक्टर था और जो दवाएं वो ले रही थी, उन्हीं से साइड इफेक्ट हुआ। नतीजा ये हुआ कि सुहानी के पूरे शरीर में पानी भरने लगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
अकसर आप भी चोट लगने या बीमार पड़ने पर दवाओं का सेवन करते होंगे। जरूरी नहीं है कि कोई भी दवा आपके शरीर को लड़ जाए। हर किसी का शरीर अलग-अलग होता है। ऐसे में कई बार दवा साइड इफेक्ट दिखाना शुरू कर देती है। ऐसे में आप भी बिना डॉक्टर की सलाह के कभी दवा ना लें। अगर आपको शरीर में कोई दवा लेने से अजीब लक्षण दिखें तो तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लें।

ऐसी लापरवाही कतई ना करें
अगर आपको कोई दवा लेने से खांसी, बुखार, आलस, डायरिया या फिर सुस्ती का अहसास हो तो ये किसी दवा का साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। अपने शरीर के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+