'दंगल' की जायरा वसीम को लेकर बड़ी खबर, पिता का हुआ निधन, एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत
Zaira Wasim Father Passed Away: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर मूवी दंगल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जायरा वसीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जायरा वसीम के पिता का निधन हो गया है। ऐसे में जायरा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जायरा वसीम पर टूटा दुखों का पहाड़
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' के अलावा आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी 'गीता फोगाट' का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम इस समय अपने पिता के निधन से काफी सदमे में हैं। पिता की मौत की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को दी है। साथ ही जायरा ने फैंस से एक खास अपील भी की है।

'दंगल' फेम जायरा के पिता का निधन
जायरा वसीम ने अपने पिता के निधन की खबर देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है- मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अपील करती हूं कि उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनके लिए माफी मांगे।
जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- दुआ करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बना दे, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें जन्नत में ऊंची जगह दे और उनके यहां से आगे के सफर को आसान बनाने के लिए दुआ करें। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उन्हें और उनके पिरवार को ऐसी हालत में हिम्मत रखने की भी सलाह दे रहे हैं।
जायरा ने शेयर की पिता की फोटो
जायरा वसीम ने अपने इस नोट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह बचपन में अपने पिता के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है- उन्होंने लिखा है- वास्तव में आंखें आंसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे अल्लाह को पसंद हो। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications