निखिल पटेल से अलग होते ही दलजीत कौर ने एक्स-हस्बैंड पर निकाला गुस्सा, शालीन भनोट को सरेआम कही ऐसी बात

Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पति निखिल पटेल से अलग होने के बाद दलजीत कौर ने अपने एक्स हस्बैंड पर गुस्सा उतारा है।

दलजीत ने शालीन भनोट पर साधा निशाना
दलजीत कौर ने अपने एक्स हसबैंड टीवी एक्टर शालीन भनोट को निशाने पर ले लिया है। उन्होंने एक्टर को जमकर ताना मारा है। दरअसल हाल ही एक यूजर ने दलजीत कौर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया और कहा कि उन्हें इस बुरे वक्त में शालीन भनोट से मदद मांगनी चाहिए। इसी पर दलजीत कौर ने जवाब दिया है और कहा कि वह बहुत बिजी हैं।

dalljiet kaur

'शालीन भनोट के साथ सुलह कर लेनी चाहिए'
सोशल मीडिया यूजर ने दलजीत कौर को सुझाव दिया है कि उन्हें अपने एक्स हसबैंड शालीन भनोट के साथ सुलह कर लेनी चाहिए। वहीं दलजीत कौर ने उस यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा है- उन्होंने न तो मैसेज भेजा है और न ही संपर्क किया है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ये जानने में दिलचस्पी है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ होगा। वह बहुत बिजी होंगे।

शालीन भनोट से 2009 में शादी और 2015 में तलाक

-आपको बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात टीवी शो 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी और इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों से शादी कर ली थी।

-शादी के कुछ साल बाद, 2015 में दलजीत कौर और शालीन भनोट का तलाक हो गया था। जानकारी के अनुसार दलजीत कौर और शालीन भवोट का एक प्यारा बेटा जेडन है, जिसकी कस्टडी एक्ट्रेस के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे।

10 महीने में ही टूट गई दलजीत की दूसरी शादी

-वहीं दलजीत कौर ने साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दलजीत अपने बेटे को लेकर पति के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। आपको बता दें कि उनके दूसरे पति निखिल पटेल तलाकशुदा हैं और उनकी दो बेटियां हैं।

-वहीं शादी के10 महीने बाद ही दलजीत और निखिल के बीच अनबन शुरू हो गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट में निखिल से तलाक की अर्जी दी थी। साथ ही वह बेटे के साथ इंडिया वापस लौट आई थीं। दलजीत ने अपने दूसरे पति निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+