माहिरा खान के साथ सरेआम हुई बदसलूकी, स्टेज पर बैठी थीं हसीना और किसी ने फेंका सामान, सामने आया Video

Pakistani actress Mahira Khan: पाकिस्तान की खूबसूरत अदाकारा माहिरा खान की खूबसूरती के चर्चे न सिर्फ पड़ोसी देश नहीं बल्कि भारत में भी खूब हैं। एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान संग भी एक्ट्रेस ने फिल्म की है, जिसने उनकी पॉपुलैरिटी को देश में कई गुना ज्यादा बढ़ा दिया। मगर अब हाल ही में माहिरा को लेकर खबर आ रही है कि उनके साथ बदतमीजी हुई है।

माहिरा के साथ हुई बदसलूकी
माहिरा खान इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा हैं। वैसे तो पाकिस्तान में एक से बढ़कर एक अदाकाराएं हैं मगर माहिरा खान की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती भी फैंस को भाती है। माहिरा खान ने पाकिस्तान की छवि को शानदार अंदाज में दुनिया के सामने रखा है। मगर आज इसी एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी की खबर सामने आई है।

Mahira Khan

भीड़ ने कुछ फेंका और फिर...
दरअसल, एक्ट्रेस पाकिस्तान के कैटा में पाकिस्तान लिट्रेचर फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। स्टेज पर एक्ट्रेस एंकर के साथ बातचीत कर रही थीं। इस दौरान वे ऑडियंस से भी काफी कुछ बोल रही थीं मगर तभी किसी ने एक्ट्रेस पर कुछ फेंक दिया। मगर हैरानी की बात है कि माहिरा को बिल्कुल भी गुस्सा नहीं आया और वे अपनी बात जारी रखती रहीं।

कैसा रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन?
फिर माहिरा ने फैंस से कुछ डायलॉग्स के बारे में कहा। माहिरा ने कहा कि वे फैंस को कुछ डायलॉग्स बोलकर दिखाएंगीं। मगर एक बार फिर माहिरा पर भीड़ में से किसी ने कुछ फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद भी माहिरा को गुस्सा नहीं आया और वे मुस्कुराती रहीं। माहिरा ने कहा कि अब वे डायलॉग्स नहीं कहेंगी क्योंकि लोग उनपर कुछ फेंक रहे हैं।

वायरल हो रहा Video
माहिरा का इस सादगी और बात करने के तरीके पर फैंस दिल हार रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि जब जिंदगी आपपर कुछ फेंके तो आपको भी अपना प्यार और शालीनता फेंकनी चाहिए जैसे कि माहिरा खान ने किया है। वाकई उनका ये बिहेवियर कमाल का है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है और माहिरा की तारीफ करता नहीं थक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+