हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से की मां के घर हुई करोड़ों रुपयों की चोरी, तिजोरी से ज्वैलरी भी गायब, जांच में जुटी पुलिस
Beyonce Mother Robbed: हॉलीवुड सिंगर बेयॉन्से को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बेसॉन्से की मां टीना नोल्स के घर में करोड़ों रुपयों की चोरी हो गई है। चोर सिंगर बेसॉन्से की मां टीना नोल्स के घर से लाखों का सामान और करोड़ों रुपए उड़ा ले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीना नोल्स के अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित घर से 1 मिलियन डॉलर से अधिक की नकदी और गहने चोरी हो गए हैं।
आपको बता दें कि 69 वर्षीय टीना नोल्स के घर पर ये घटना तब घटी जब वह घर पर मौजूद नहीं थीं। वह किसी काम के चलते बाहर गई हुई थीं। ऐसे में चोरों ने इस बात का पूरा फायदा उठाया और कैश और गहनों से भरी तिजोरी को साफ कर दिया।

बेयॉन्से की मां के घर हुई करोड़ों की चोरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के घर से 1 मिलियन डॉलर की नकदी और ज्वैलरी चोरी हुई है। चोर 8.24 करोड़ रुपये का सामान लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है। पुलिस ने टीना नोल्स के पड़ोसियों से भी इस चोरी को लेकर पूछताछ की है। साथ ही वह आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देख रही है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी भी चोर को पकड़ नहीं पाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार ये पहला मौका नहीं है जब टीना नोल्स के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया गया है। इससे पहले अप्रैल 2023 में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जो उनकी प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने की फिराक में था। वह आदमी टीना नोल्स के घर पर पत्थरबाजी कर रहा था जिसके चलते उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि टीना नोल्स अपने घर में हुई चोरी को लेकर काफी परेशान चल रही हैं जबकि उनकी बेटी बेयॉन्से जे-जेड और उनके बच्चे इस समय टोरंटो में वेकेशन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications