Crew: गुड फ्राइडे की छुट्टी ने बदला 'क्रू' का गेम, तब्‍बू, करीना कपूर, कृति की फिल्म की हो सकती है इतनी कमाई

Crew Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्‍बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' आज यानी 29 मार्च 2024 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों की मानें तो फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनमेंट कर रही है।

उम्‍मीद से ज्यादा कमाई कर सकती है फिल्म
रिलीज के एक दिन पहले यानी 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को ही इस फिल्‍म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्‍त तेजी देखी गई थी। हालांकि गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण ये फिल्‍म ओपनिंग डे पर उम्‍मीद से ज्यादा कमाई करने की तैयारी में है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'क्रू' के मॉर्निंग शोज में थिएटर्स में 13-15% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।

Crew

'क्रू' की बॉक्‍स ऑफिस पर बढ़‍िया शुरुआत
इस कॉमेडी फिल्‍म को काफी ज्यादा एंटरटेनिंग बताया जा रहा है। ऐसे में इसे छुट्टी का पूरा फायदा मिलने वाला है। दोपहर के बाद शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्‍या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुल मिलाकर ओपनिंग डे पर 'क्रू' बॉक्‍स ऑफिस पर बढ़‍िया शुरुआत करने वाली है।

देशभर में 2500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर हुई रिलीज
जानकारी के अनुसार राजेश कृष्‍णन के डायरेक्‍शन में बनी 'क्रू' देशभर में 2500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इस फिल्‍म को फीमेल स्टार-कास्ट ने ही संभाला है। फिल्‍म में जहां तब्‍बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ग्‍लैमर और हंसी का तड़का लगा रही हैं, वहीं इसमें दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा के कैमियो की भी तारीफ हो रही है।

फिल्म में महिलाओं का बोलबाला
एकता कपूर और रिया कपूर ने इस फिल्‍म को प्रोड्यूस किया है। फिल्‍म के दिलचस्‍प ट्रेलर और 'चोली के पीछे', 'नैना' जैसे गानों को पहले ही दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में फिल्‍म की कमाई के लिहाज से ये बातें ध्यान में रखी जा रही हैं।

'क्रू' की एडवांस बुकिंग ने किया हैरान
'क्रू' की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से एक दिन पहले सबको हैरान कर दिया था। फिल्‍म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 2.58 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि गुड फ्राइडे की छुट्टी को देखते हुए सुबह से ही टिकटों की अच्छी बिक्री हो रही है।

ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है 'क्रू'
फिल्म 'क्रू' के पास इस वीकेंड पर खुलकर कमाई करने का पूरा मौका है। गुड फ्राइडे की छुट्टी, 2.58 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग, वर्ड ऑफ माउथ और बॉक्‍स ऑफिस पर कंपीटिशन की कमी, सब कुछ तब्‍बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म को पॉजिटिव दौड़ में शामिल कर सकते हैं। अनुमान यही है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्‍म 6-8 करोड़ रुपये की कमाई जरूर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+