Covid पॉजिटिव अमिताभ बच्चन ने खुद को बताया Helpless,कहा-'आइसोलेशन चाहता था लेकिन...'

नई दिल्ली , 25 अगस्त। मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से कोरोना वायरस की गिरफ्त में हैं। दो वैक्सीन और बूस्डर डोज लेने के बावजूद अमिताभ कोविड संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल वो अपने घर पर ही आइसोलेशन में हैं, वो डाक्टर्स के निर्देशों का पालन कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद सदी के महानायक खुद को इस वक्त काफी असहाय महसूस कर रहे हैं।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan ने खुद को बताया Helpless, कहा- कोरोना जीत गया | वनइंडिया हिंदी |*News
    कोविड जीत गया: अमिताभ बच्चन

    कोविड जीत गया: अमिताभ बच्चन

    अमिताभ ने आज सुबह ब्लॉग में लिखा है कि 'कोविड जीत गया।' उन्होंने खुद को असहाय बताते हुए कहा कि 'ये असहायता है जो प्रणाली पर आक्रमण करती है और आश्वासन है कि कई लोग सब कुछ ठीक कर देते हैं।'

    एकांत और विचार को भूल गए हैं

    'मैं हमेशा से करियर में आइसोलेशन चाहता हूं लेकिन ऐसा नहीं, सच तो ये है कि आज बॉडी और मन एकांत और विचार को भूल गए हैं।'

     'हर किसी को विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए'

    'हर किसी को विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए'

    अमिताभ ने साथ ही डॉक्टरों की टीम की काफी तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि 'डॉक्टरों का पेशा बेहद ही कठिन और सराहनीय है,उनकी मेहनत और जज्बे को सलाम करता हूं, हर किसी को विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए।' यही नहीं बिग बी ने अपने उन फैंस का भी दिल से शुक्रिया अदा किया है जो कि उनके ठीक होने के लिए ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं।'

     'आप सभी के स्नेह का आभारी हूं'

    'आप सभी के स्नेह का आभारी हूं'

    उन्होंने आगे लिखा है कि 'आप सभी के स्नेह का आभारी हूं, आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। उन्होंने कहा कि मैं अपना हेल्थ बुलेटिन तो रोज जारी नहीं करूंगा लेकिन आपको हेल्थ अपडेट देता रहूंगा। आपको बता दें कि बिग बी ने मंगलवार को स्वयं ट्वीट करके कोविड पॉजीटिव होने की सूचना दी थी और लोगों से अपील की थी कि जो कोई भी उनके संपर्क में आया है, वो सभी अपना टेस्ट करवा लें।'

     'केबीसी 14' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ

    'केबीसी 14' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ

    मालूम हो कि अमिताभ इन दिनों सोनी टीवी के मशहूर शो 'केबीसी 14' को होस्ट कर रहे हैं। 7 अगस्त से शुरू हुए क्वीज शो का रोमांच इस वक्त पूरे शबाब पर है। अमिताभ के बीमार होने से फैंस परेशान हो गए हैं कि अब शो को होस्ट कौन करेगा? फिलहाल बिग बी के चाहने वाले दिल से उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    अमिताभ बच्चन को दूसरी बार हुआ कोरोना

    मालूम हो कि साल 2020 में कोविड की पहली लहर में अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित हो गए थे और उन्हें काफी दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन केबीसी के अलावा 'ब्रह्मास्त्र', 'ऊंचा'ई , 'शिव' और 'गुडबॉय' फिल्में भी कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+