Coolie OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'कूली', कहां देख सकेंगे रजनीकांत की ये फिल्म?

Coolie OTT Release: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म 'कूली' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

फिल्म 'कूली' को लेकर दर्शकों में दिखा क्रेज
रिलीज के 15 दिन बाद भी फिल्म 'कूली' को लेकर दर्शकों का क्रेज बरकरार है। अब जिन दर्शकों को ये फिल्म थिएटर में देखने का मौका नहीं मिला था, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि फिल्म 'कूली' सितंबर 2025 में ओटीटी पर आने के लिए तैयार है।

Coolie OTT Release

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म 'कूली'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को बेचे जा चुके हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन और नागार्जुन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं जबकि आमिर खान का एक स्पेशल कैमियो भी इसमें देखने को मिला है।

जानें कब और कहां देखें फिल्म 'कूली'

-जानकारी के अनुसार फिल्म 'कूली' आगामी 11 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि अभी तक न तो फिल्म के मेकर्स और न ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

-उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म 'कूली' को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकती है। फिल्म 'कूली' के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं, जिन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अब तक 'कूली' ने भारत में 281.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुका है। हालांकि हाल के दिनों में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, जिससे साफ है कि अब दर्शक इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+