फिर बिगड़ी कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की तबीयत, बार-बार पड़ रहे हैं दौरे-रिपोर्ट

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में कोई सुधार होते हुए नहीं दिखाई दे रहा। लगातार उनके परिवार व् उनके खास दोस्तों की तरफ से अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं।

मुंबई, 18 अगस्त: मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल राजू श्रीवास्तव आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर है जिसके बाद से उनके फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं। लगातार उनके परिवार वाले और उनके करीबी हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा कर रहे हैं। इस बीच फैंस की चिंता बढ़ाने वाली एक और खबर सामने आई है।

Recommended Video

    Raju srivastava Health Update: फिर बिगड़ी तबियत, डॉक्टरों ने कहा- हालत गंभीर | वनइंडिया हिंदी |*News
    राजू श्रीवास्तव के दिमाग में सूजन

    राजू श्रीवास्तव के दिमाग में सूजन

    जी हां अब NEWS 18 की खबर के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की हालत एक बार बिगड़ने लगी है। बताया जा रहा है कि, उनके ब्रेन के एक हिस्से में सूजन आ गई है जिसकी वजह से बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं है। फिलहाल डॉक्टर उनके इलाज में बारीकी से नजर रखे हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स ने उनके परिजनों को आईसीयू में आने से साफ मना कर दिया है।

    शेखर सुमन ने साझा किया था अपडेट

    शेखर सुमन ने साझा किया था अपडेट

    वहीं इससे पहले कॉमेडियन के दोस्त शेखर सुमन ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट साझा किया था। अभिनेता शेखर सुमन ने कहा कि उन्हें राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में कुछ बदलाव नजर आ रहे थे। राजू पहले से कमजोर लग रहे थे। हेल्थ में ऐसा बदलाव देखकर उन्होंने कॉमेडियन को चीजों को हल्के में लेने की सलाह दी और ज्यादा मेहनत ना करने के लिए कहा था।

    'राजू को पहले से कोई बीमारी नहीं थी'

    'राजू को पहले से कोई बीमारी नहीं थी'

    इसके अलावा शेखर सुमन ने कहा कि ये काफी चौंकाने वाली बात थी कि अचानक वे ऐसे अस्पताल में एडमिट हो गए। राजू को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। मैं राजू को लगभग 25 सालों से जानता हूं और हमने एक साथ काम किया है। मैं जानता हूं कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और वे जल्द ठीक हो जाएंगे। मैं उनके भतीजे और परिवार के संपर्क में हूं।

    राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे कर रहे रिकवर

    राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे कर रहे रिकवर

    वहीं राजू श्रीवास्तव के मैनेजर नयन सोनी के मुताबिक अभी राजू आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वह धीरे-धीरे हाथ पैर हिलाने लगे हैं। अभी वे आईसीयू में हैं और डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें होश आने में लगभग एक हफ्ते तक का समय लग सकता है।

    फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

    फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

    बता दें कि 10 अगस्त को कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की जिम में एक्सरसाइज करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया और उनकी नाजुक हालत को देख उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। फिलहाल राजू श्रीवास्तव की हालत में कोई खास सुधार होते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड जगत और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+