समय रैना को मिला कॉमेडियन भारती सिंह का साथ, बोलीं- 'वो किसी के मुंह से शब्द'

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और उनके शो बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में रणवीर अल्लाहबादिया आए थे। उन्होंने मां-बाप पर एक कमेंट किया था। जिसके बाद से देशभर में उनका और समय का विरोध होना शुरू हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया और समय को अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड्स को डिलीट करना पड़ा।

समय रैना कॉन्ट्रोवर्सी पर कई सारे लोग अपनी अपनी तरफ से रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनके सपोर्ट में है तो कोई उनका विरोध कर रहा है। अब कॉमेडियन भारती सिंह का समय को लेकर बयान सामने आया है। भारती ने क्या कहा, पढ़िए ये रिपोर्ट।

Comedian Bharti Singh

समय रैना के मामले पर पैपराजी ने भारती से रिएक्शन मांगा। जवाब में कॉमेडियन ने कहा, उस शो में ऐसा होता है, शो ही ऐसा है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप शो में जाकर वही बोलो शो की मांग है। ये आपकी मर्जी है बोलो या ना बोलो। वहां समय आपसे थोड़ी कहता है कि मुंह खोलो और बोलो। वो बहुत अच्छा लड़का है। बहुत टैलैंटेड भी है। उसका शो और वो जेन-जी को खूब पसंद है। जब उसके शो में जाओगो के खुद फैन बन जाओगै। वो इतना अच्छा है। बता दें, समय के शो में भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पहुंच थे। यहां पर भारती ने अपनी मर्यादा में रहते हुए कंटेंस्टेंट्स से सवाल किए थे। इस मामले में हर्ष ने भी फूंक फूंक कर कदम रखा था। समय की कॉन्ट्रोवर्सी में भारती के अलावा राखी सावंत, अली गोनी और मुनव्वर फारुकी जैसे सेलेब्स भी सपोर्ट कर चुके हैं।

समय के शो में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट्स से कहा, क्या आप अपने माता पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे। क्या आप उन्हें जॉइन करना चाहेंगे। आपके पास ये दो ऑप्शन हैं, इनमें से कोई एक चुनिए। रणवीर की ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही लोग कह रहे हैं पीएम मोदी ने जिन्हें सम्मान दिया, वो ऐसी बातें कर रहे हैं। पूरा मामला इसी कमेंट के चलते शुरू हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+