Exclusive: 'CM भगवंत मान तो एक दिन PM बनेंगे', कॉमेडियन सुनील पाल ने की बड़ी भविष्यवाणी, Video
Comedian Sunil Pal on CM Bhagwant Mann (वनइंडिया एक्सक्लूसिव): अपने चुटिले अंदाज से लोगों के चेहरे पर नूर लाने वाले 'रतन नूरा' यानी कि कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों फिल्म 'कॉफी विद अलोन' को लेकर चर्चित हैं, जो कि डिप्रेशन जैसे गंभीर विषय पर है लेकिन खास बात ये है कि ये एकल किरदार वाली पिक्चर है।
फिल्म के दिवाली पर रिलीज होने के आसार हैं। हाल ही में सुनील पाल ने वनइंडिया हिंदी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में इस फिल्म के बारे में खुलकर बातें कीं।

इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथी और पंजाब के वर्तमान सीएम भगवंत मान को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी भी कर डाली, दरअसल जब उनसे कहा गया कि 'आप बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखते हैं।'
तो इस पर सुनील पाल ने कहा कि 'मैं सत्य बोलता हूं, अगर मैं किसी की आलोचना करता हूं तो मैं उनकी तारीफ भी तो करता हूं, मैं अपने सीनियर्स की काफी रिस्पेक्ट करता हूं, चाहे वो जॉनी लीवर साहब हों या फिर भगवंत मान, ऐसे ही हर किसी को सोचना चाहिए।'
क्या राजनीति में आएंगे सुनील पाल?
तो इस पर उनसे सवाल किया गया कि क्या वो भी भगवंत मान की तरह राजनीति में आना चाहेंगे? तो इस पर सुनील पाल ने जो कहा वो हैरान करने वाला था।
'कॉमेडी में राजनीति नहीं आनी चाहिए लेकिन...'
उन्होंने कहा कि 'राजनीति कोई आसान काम नहीं है, राजनीति करना बहुत मुश्किल है। मैं समझता हूं कि कॉमेडी में राजनीति नहीं आनी चाहिए लेकिन राजनीति में कॉमेडी चलेगा क्योंकि ज्यादातर नेता (लगभग 90 प्रतिशत) देश पर हंस ही तो रहे हैं।'
भगवंत मान बहुत अच्छे इंसान हैं: सुनील पाल
'लेकिन भगवंत मान उनमें से अलग हैं क्योंकि वो बंदा दिल का साफ है, बहुत ही अच्छा इंसान है, नेक है, सडा मान भगवंत मान।'
'जब से सीएम बने हैं वो, तब से नंबर बदलते रहते हैं'
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी मुलाकात सीएम मान से होती है? तो इस पर मुस्कुराते हुए सुनील पाल ने कहा कि 'हां, हालांकि जब से वो सीएम बने हैं वो, तब से उनके नंबर बदलते रहते हैं क्योंकि उनका प्रोटोकाल काफी बड़ा है लेकिन जब भी उनका दिल करता है तो वो मुझे फोन करते हैं।'
हमारा दोस्तों वाला सत्संग शुरू हो जाता है:सुनील पाल
'उनका स्पेशल नंबर आता है कहीं से, पहले उनका आदमी बात करता है कि सीएम साहब बात करेंगे, तो मैं समझ जाता हूं कि सीएम मान का कॉल है और फिर वो बहुत अच्छे से बात करते हैं, मैं जब भी चंडीगढ़ जाता हूं, तब भी उनसे मुलाकात होती है और जब हम मिलकर बातें करते हैं तो कुछ सेकंड के बाद ही ये गैप खत्म हो जाता है कि वो सीएम हैं और मैं उनका फैन हूं, हमारा दोस्तों वाला सत्संग शुरू हो जाता है।'
'मैं समझता हूं कि वो अपकमिंग मनमोहन सिंह हैं'
'उन्हें बहुत नॉलेज है, वो इतिहास और राजनीति का अच्छा ज्ञान रखते हैं, खासकर पंजाब के इतिहास पर उनकी अच्छी पकड़ है, मैं समझता हूं कि वो अपकमिंग मनमोहन सिंह हैं क्योंकि एक सरदार ही दूसरे सरदार के सामने सवा शेर हो सकता है।'
'भगवंत मान अभी तो CM हैं लेकिन आने वाले जमाने में वो PM बन सकते हैं'
इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि 'देखिए आपको एक बात बताना चाहता हूं कि आप न्यूज वाले जो हैं, वो केवल शब्दों को पकड़ते हैं लेकिन मैं भगवंत मान सरकार के लिए एक बात कहना चाहूंगा कि मान्यवर वो अभी आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं लेकिन यही आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे खास आदमी पार्टी बन रही है, भगवंत मान अभी तो सीएम हैं लेकिन आने वाले जमाने में वो पीएम भी बन सकते हैं क्योंकि बंदा दिल का साफ है और मेहनती है। सानू नाम भगवंता।'
यहां देखें पूरा इंटरव्यू
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications