Citadel Honey Bunny Review: वरुण धवन-सामंथा का एक्शन कर देगा आपको घायल, बनें सीरीज के असली 'सिंघम'
Citadel Honey Bunny Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' आज यानी 7 नवंबर 2024 को रिलीज हो चुकी है। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
वरुण धवन और सामंथा की ये वेब सीरीज एक्शन से भरपूर है और आपको टेस्ट को थोड़ा सा बदल सकती है। इस सीरीज में वरुण धवन सिंघम जैसे नजर आ रहे हैं और सामंथा लेडी सिंघम की तरह दिखाई दे रही हैं। राज और डीके ने मिलकर कमाल की वेब सीरीज बनाई है। इस सीरीज में रोमांच, इमोशन और एक्शन के साथ साथ एंटरटेनमेंट भी देखने को मिलेगा।

वेब सीरीज की कहानी
-इस सीरीज में दिखाया गया है कि वरुण धवन फिल्मों में हीरो का बॉडी डबल बनकर स्टंट करते हैं। वहीं उन्हें एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मिलती हैं। वरुण सामंथा को एक छोटा सा काम देते हैं जिसमें उसे एक शख्स को 20 मिनट क अपनी बातों में उलझाकर रखना होता है।
-ये काम करते हुए सामंथा एक अलग ही जाल में फंस जाती है। पता चलता है कि वरुण धवन तो कुछ और ही हैं और फिर शुरू होती है दो एजेंसियों के बीच एक जंग।
-आपको बता दें कि ये सीरीज प्रियंका चोपड़ा वाली वेब सीरीज सिटाडेल का प्रिक्वल है। प्रियंका चोपड़ा के किरदार नाडिया का बचपन इस हिंदी सीरीज में दिखाया गया है।
कैसी है ये वेब सीरीज
-ये सीरीज शुरू होती है तो सबकुछ फ्लैशबैक में जाने लगता है। वहीं कभी अचानक से पास्ट, तो कभी प्रेजेंट में और कभी कहीं और लेकिन फिर धीरे धीरे ये सीरीज आपको अपनी गिरफ्त में लेना शुरू करती है। सीरीज एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है।
-सीरीज को देखकर आपको मजा आएगा। सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न भी आपको हैरान करेंगे। इसमें हीरो की ग्रैंड एंट्री नहीं होती लेकिन जब होती है तो फिर वो रंग जमा देता है।
-वहीं मेकर्स ने सीरीज में एक छोटी बच्ची के किरदार की एंट्री करवाकर इसमें इमोशन डाला है जिससे आप कनेक्ट होते हैं। उस बच्ची के लिए आपका दिल पिघलता है।
-इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं और हर एपिसोड 40 से 50 मिनट का है। एक्शन, इमोशन और ड्रामा का एक बैलेंस यहां देखने को मिल रहा है जो आपको लगातार एंटरटेन करता रहता है।
स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
-सीरीज में वरुण धवन का काम शानदार है। वह असली सिंघम के रूप में नजर आ रहे हैं। वरुण एक्शन भी अच्छे से करते हैं, इमोशनल सीन में भी परफेक्ट हैं और केके मेनन के साथ उनके सीन कमाल के हैं।
-सामंथा रुथ प्रभु की एक्टिंग भी दमदार है। सामंथा की मौजदूगी इस सीरीज को अलग लेवल पर ले जाती है। वह कमाल का एक्शन करती हैं। बेटी के साथ उनके सीन गजब के हैं, वो इतने सधे हुए तरीके से एक्शन करती हैं कि बड़े बड़े हीरो फेल हो सकते हैं।
-वहीं केके मेनन तो कमाल के एक्टर हैं। उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। उन्होंने बाबा के किरदार में जान डाल दी है। वो जिस तरह हर किसी को जला हुआ चिकन खिलाकर और अपनी नकली बीवी से मिलवाकर उसे अपने झांसे में लेते हैं, खुद दर्शक को भी भरोसा नहीं होता कि ये झूठ बोल रहे हैं।
-छोटी नाडिया के किरदार में चाइल्ड एक्टर काश्वी मजुमदार ने कमाल का काम किया है। ये बच्ची आपको इमोशनल कर देती है और हैरान भी करती है।
-साकिब सलीम का काम भी काफी अच्छा है। वो इस रोल में काफी जमे हैं। इनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है।
सीरीज का डायरेक्शन
राज और डीके का डायरेक्शन बहुत ही अच्छा है। उन्होंने ही सीता आर मेनन के साथ मिलकर इस सीरीज को लिखा है। सीरीज पर उनकी पकड़ जबरदस्त है। वहीं एक्टर्स का सिलेक्शन भी कमाल का है। उन्होंने सीरीज की पूरी कहानी को 6 एपिसोड में समेटा है। कुल मिलाकर ये सीरीज एक बार जरूर देखें।












Click it and Unblock the Notifications