Video: एयरपोर्ट पर CISF अधिकारी ने ऐसा क्या कहा कि कार्तिक आर्यन ने हाथ जोड़कर कहा- Thank you
Video: एयरपोर्ट पर CISF अधिकारी ने ऐसा क्या कहा कि कार्तिक आर्यन ने हाथ जोड़कर कहा- Thank you
मुंबई, 15 नवंबर: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाका' के प्रमोशन में बिजी हैं। राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धमाका' 19 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक आर्यन इन दिनों बहुत ट्रैवल कर रहे हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यन के मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर सीआईएसएफ के अधिकारियों से हाथ जोड़कर कार्तिक आर्यन बात करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद कार्तिक आर्यन सीआईएसएफ अधिकारियों को थैंक्यू बोलते भी दिखाई देते हैं। आइए जानें क्या है पूरा माजरा।

कार्तिक आर्यन ने कान में CISF अधिकारी ने क्या कहा?
रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन को रविवार (14 नवंबर) को मुंबई हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ अधिकारी से बात करते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सीआईएसएफ अधिकारी ने कार्तिक आर्यन के पास आकर उनके कान में अभिनेता के नए काले रंग की लेम्बोर्गिनी कार के लिए बधाई दी है। जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने उन्हें धन्यवाद भी कहा है।

हाथ जोड़कर CISF अधिकारी से बात करते दिखे कार्तिक
एक पपराजी अकाउंट द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक आर्यन अपनी नई कार लेम्बोर्गिनी में हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। जिसके बाद कार्तिक आर्यन अपनी लग्जरी कार से बाहर निकले और पैपराजी का अभिवादन किया। अभिनेता ने अपना बैग उठाया और गेट पर चले गए। गेट पर सीआईएसएफ अधिकारियों से मिलने पर कार्तिक आर्यन गंभीर हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर उनसे कुछ सेकेंड तक बात की।

कार्तिक के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
हालांकि वीडियो में ये तो सुनाई नहीं दे रहा है कि कार्तिक और सीआईएसएफ अधिकारी के बीच क्या बातचीत हुई। लेकिन अधिकारी ने झुक कर कार्तिक को कुछ बताया जिसके कारण कार्तिक अपनी कार की ओर मुड़े और उसकी ओर इशारा किया। कार्तिक ने कहा, "ओह कार? धन्यवाद।'' उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और हवाई अड्डे में प्रवेश कर गए।
कार्तिक आर्यन के हावभाव ने फैंस का दिल जीत लिया। एक यूजर ने लिखा, ''"वह कितना प्यार से वहां खड़ा होकर हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों से बात कर रहा था"
एक प्रशंसक ने वीडियो के टिप्पणी कमेंट किया,''जिस तरह से वह सभी को जवाब दे रहा है, उसने मेरा दिल जीत लिया। दूसरे ने टिप्पणी की "बहुत प्यारे स्वभाव का लड़का है।

सड़क के किनारे कार के बोनट पर चाऊमीन खा रहे थे कार्तिक
हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी लग्जरी कार के बोनट पर सड़क किनारे चाऊमीन खा रहे थे। इस दौरान कार्तिक के दोस्त भी उनके साथ थे। कार्तिक ने यहां अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।












Click it and Unblock the Notifications