CID ACP Pradyuman: सीआईडी में मरने वाले हैं एसीपी प्रद्युमन, रिवील हो गया एपिसोड, जानें क्या होगा
CID ACP Pradyuman: टीवी के फेमस शो 'सीआईडी' को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है। शो को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबर है कि शो के लीड किरदार एसीपी प्रद्युमन की मौत होने वाली है।
'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युमन की होगी मौत
आपको बता दें कि एक्टर शिवाजी साटम ने पिछले कई सालों से फेमस शो 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाया है। वहीं एक्टर के करीबी सूत्रों के अनुसार आने वाले एपिसोड में एसीपी प्रद्युमन के किरदार की मौत हो जाएगी।

बम विस्फोट में होगी एसीपी की मौत
एसीपी प्रद्युमन के किरदार को तब मरता हुआ दिखाया जाएगा जब एक बम विस्फोट की दुर्घटना होगी। इंडिया टुडे डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार सीआईडी शो के आने वाले एपिसोड में, बारबुसा (तिग्मांशु धूलिया) सीआईडी टीम को खत्म करने के लिए बम लगाएगा।
नए एपिसोड में होगा चौंकाने वाला खुलासा
शो के नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां बाकी सदस्य बच जाएंगे, वहीं एसीपी प्रद्युमन अपनी जान गंवा देंगे। आपको बता दें कि तिग्मांशु धूलिया हाल ही में 6 साल से अधिक समय के बाद सीआईडी में वापस आए हैं और शो में 'आई गैंग' के कुख्यात बारबोसा का रोल निभा रहे हैं।
फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा
वहीं मीडियो रिपोर्ट के अनुसार सीआईडी की टीम ने हाल ही में एपिसोड की शूटिंग पूरी की है, जो कुछ ही दिनों में प्रसारित होने वाला है। हालांकि इस मामले में कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स चाहते हैं कि ये फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो। शो की टीआरपी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
पहले भी शो में मर चुके हैं कई किरदार
आपको बता दें कि साआईडी शो के पहले के दौर में भी कई किरदारों को मरते हुए देखा गया था। हालांकि कुछ समय बाद कुछ किरदार वापस जिंदा भी हो गए थे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि एसीपी प्रद्युमन को वापस लाने की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है लेकिन इस ट्विस्ट के बाद मिलने वाले रिएक्शन के हिसाब से कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
कहां देखें पॉपुलर शो 'सीआईडी'
फेमस शो 'सीआईडी' को इस साल की शुरुआत में सोनी टीवी पर फिर से लॉन्च किया गया था। फिलहाल ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हो रहा है। इसे एनिमेटेड वर्जन, 'सीआईडी स्क्वॉड-नए युग का नया सीआईडी' में के रूप में भी दिखाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications