कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला डांसर ने फरवरी 2020 में यौन उत्पीड़न मामले का केस दर्ज कराया था।
मुंबई, 24 जूनः बॉलीवुड एक्टर्स को डांसिंग का क्लास देने वाले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत मिल गई है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। आपको बता दें कि ये मामला फरवरी 2020 का था। एक महिला डांसर ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कोरियोग्राफर के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य गत गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद उन्हें इस मामले में जमानत देते हुए कोर्ट ने राहत दी है। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर महिला डांसर ने फरवरी 2020 में यौन उत्पीड़न मामले का केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि साल 2009-10 में जब वह गणेश आचार्य के ऑफिस में उनसे मिलने गई तो उन्हें अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर किया गया था और इसके विरोध पर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही महिला ने बताया था कि इसी वजह से 6 महीने के बाद ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। महिला ने ये आरोप भी लगाया था कि गणेश आचार्य ने इसी तरह अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया है।

महिला ने मारपीट का लगाया था आरोप
महिला डांसर ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्ट पर ये आरोप भी लगाया था कि 26 जनवरी 2020 को अंधेरी में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के एक समारोह के दौरान उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला डांसर के साथ मारपीट की थी। इस साल अप्रैल में, मुंबई पुलिस ने गणेश आचार्य पर अन्य आरोपों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि इस मामले में गणेश आचार्य को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। गत गुरुवार (23 जून) को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था।
डांसिंग के साथ एक्टिंग भी की
51 वर्षीय कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने 90 के दशक की शुरुआत में कोरियोग्राफर कमलजी के असिस्टेंट के रूप में डांसिंग का काम शुरू किया था। उन्होंने साल 1992 में अपनी पहली फिल्म अनाम में काम किया, लेकिन साल 2001 में फिल्म लज्जा के गाने बड़ी मुश्किल को कोरियोग्राफ करने के बाद उन्हें फेम मिला। कोरियोग्राफी के साथ उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है।
-
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी












Click it and Unblock the Notifications