चिरंजीवी ने एयरपोर्ट पर फैन के साथ की ऐसी हरकत, बौखलाए लोग, वीडियो में दिखी ऐसी सच्चाई
Chiranjeevi Viral Video: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। चिरंजीवी के एक नए वीडियो की जमकर आलोचना हो रही है। एक्टर का वीडियो देखने के बाद से लोग उन पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद से एक्टर को ट्रेल किया जा रहा है।
चिरंजीवी ने फैन को मारा धक्का
वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर चिरंजीवी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को एक्टर ने जोरदार धक्का दे दिया था। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन ने भी अपने एक विकलांग फैन के साथ कुछ ऐसी ही हरकत की थी।

चिरंजीवी का वीडियो हुआ वायरल
हालांकि चिरंजीवी के फैंस उनके बचाव में एकजुट हो गए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर काफी नेगेटिव कमेंट्स किए जा रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा अपनी टीम के कुछ लोगों के साथ एयरपोर्ट की लिफ्ट से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फैन एक्टर के साथ लेना चाहता था सेल्फी
जब इंडिगो एयरलाइंस का एक कर्मचारी चिरंजीवी से सेल्फी के लिए अनुरोध करता है और उनका रास्ता रोकता है, तो स्टार उसे जोरदार धक्का देते हैं और आगे चले जाते हैं। इस घटना को लेकर चिरंजीवी की जमकर आलोचना की जा रही है। कई लोग उनके इस बर्ताव को देखकर बुरी तरह से भड़क गए हैं।
चिरंजीवी के फैंस ने किया एक्टर का सपोर्ट
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग चिरंजीवी के बर्ताव को लेकर काफी नाराज हो गए हैं। वहीं मेगास्टार के फैंस ने उनका सपोर्ट किया है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- यह असभ्य लगता है लेकिन क्या लोगों के पास इतनी समझ नहीं है कि वह स्टार को अकेले अपना समय दे सकें।
लोगों ने कमेंट्स कर एक्टर के लिए लिखी ऐसी बात
वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- कम से कम उनके साथ तस्वीर लेने से पहले उनसे पूछना तो चाहिए। क्या पता वह जल्दी में हो या शायद वह निराश हों इसलिए वह बस वहां से चले जाना चाहते हों। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- मशहूर हस्तियों पर दबाव न डालें। वह भी इंसान हैं। हम मनोरंजन के लिए फिल्में देखते हैं। हम पैसे को दान की तरह नहीं देते।
ओलंपिक देखने के लिए पेरिस गए चिरंजीवी
चिरंजीवी अपने परिवार के साथ पेरिस में ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। हाल ही में उन्होंने ओलंपिक मशाल की फोटो को पकड़कर तस्वीरें खिंचवाई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर भी की हैं। चिरंजीवी की ये पोस्ट इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications